Headlines

Restaurants

Fashion

प्रैस कांफ्रेंस या ड्रामा : सिरसा में पंजाबी कलाकारों के लाईव शो में नहीं मिला पत्रकारों को सम्मान

सिरसा(प्रैसवार्ता)। लॉयन्स क्लब रैपिड व यूथ एमर्जिंग टेलैंट क्लब द्वारा 7 फरवरी को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपपर्स हॉल में आयोजित पंजाबी कलाकारों के लाईव शो में सिरसा जिला की मीडिया को कोई स्थान नहीं दिया गया। इस कन्सर्ट को लेकर मीडिया को प्रैस नोट 05 व 06 फरवरी को जारी किए गए, जिसे सिरसा के कुछ  पत्रकारों ने प्रकाशित भी किया, इसके बावजूद उन्हें न तो मीडिया के पास दिए गए, न ही पत्रकारों को सम्मान दिया गया। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम संयोजक सन्नी बासंल ने सिरसा के पत्रकारों को रॉयल हवेली में पंंजाबी कलाकारों की एक प्रैस कांफ्रेंस के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि आप 12 या 12.15 तक रॉयल हवेली आ जाए, वहां इन कलाकारों की प्रैस कांफ्रेंस रखी गई है और वहीं पर आपकों मीडिया पास भी दे देंगे। इस आमंत्रण के बाद जब कुछ पत्रकारों अपने वाहन से रॉयल हवेली पहुंचे, तो वहां ऐसा कुछ नहीं था। कुछ समय तक तो संयोजक सन्नी बांसल ड्रामा करते रहे, बस अभी आ रहा हूं, आपको पांच मिनट में कॉल बैक करता हूं...वगैरा वगैरा। कुछ समय तक कई बार कॉल मिलाने के बाद सन्नी बांसल ने कहा कि सर हमारा प्रैस कांफ्रेंस का स्थान बदल गया है, आप सीडीएलयू आ जाए, वहीं आपके कुछ  पत्रकार भाई भी आए हुए है। मीडिया के साथ हुए इस दुव्र्यवहार के बाद रॉयल हवेली पहुंचे पत्रकार अपने प्रैस कार्यालय में वापिस आ गए। अब सोचने वाली बात तो यह है कि मीडिया के इस दुव्र्यवहार क्यों किया जा रहा है, यदि मीडिया को पास उपलब्ध करवाना ही नहीं था, तो ये प्रैस कांफ्रेंस का ड्रामा किया ही क्यूं? क्या सिरसा के पत्रकार इस ड्रामे के लिए फ्री है या फिर मीडिया को कंसर्ट में स्थान न देेने की ये सोची समझी साजिश है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes