टूमकूर(प्रैसवार्ता)। 19 मार्च 1992 को कर्नाटक के टूमकूर में जन्म लेने वाले प्रतीक जैन को सम्मानित करने का सिलसिला अभी तक खत्म नहीं हुआ है। प्रतीक अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपनी माता व अपने गुरू को देते है, क्योंकि उनकी मां ने उन्हेें इस काबिल बनाया कि वे अपनी जिंदगी में कामयाबी को छू सके, वहीं गुरू ने उनका मार्गदर्शन किया। दोनो की बदौलत आज प्रतीक जैन उसका मुकाम पर पहुंच चुके है, जहां आज यह शख्स पहुंचना चाहता है। यहां उल्लेेखनीय है कि प्रतीक जैन ने 12 घंटे 51 मिनट 20 सैकेंड में 36 वेबसाईट्स बनाई है, जिसमें उनका साथ 7 लोगों की एक टीम ने दिया और ये एक वर्ल्ड रिकार्ड बन गया। प्रतीक जैन ने एलएमएल वेसपा स्कूटर का डिजाइन चेंज कर दिया, यानि कि उसकी लुक बदल दी और येे भी एक वर्ल्ड रिकार्ड बन गया। इसके अलावा प्रतीक 35 डोमेन मोबाइल से बुक किए, जो किसी वर्ल्ड रिकार्ड से कम नहीं है। इसके बाद प्रतीक ने अभिनेत्री नविया राव, श्वेता श्रीवास्तव, श्राविया, रूपा नटराज व अभिनेता रूपेश के फेसबुक पेज को वैरीफिकेशन करवाने में अपना योगदान दिया है। इस तरह की अनेकों प्रसिद्धियों को हासिल करने वाले प्रतीक जैन का कहना है कि उन्होंने यह मुकाम अपने माता व गुरू की बदौलत पाया है। यदि उनका आशीर्वाद न होता, तो शायद वो मुकाम हासिल नहीं होता। प्रतीक की कामयाबी में उनके मामा मोहन जैन, फेसबुक भाई मोहिथ जैन, अमिश जैन, नरेंद्र्र, अक्षित, विकेश जैन, अरूणाचलम, पदमानभन इत्यादि का भी सहयोग रहा है। प्रतीक ने कहा कि बहुत जल्द कुछ नए प्रोजेक्ट ला रहे है, जिसे भी अपनी मेहनत से वल्र्ड रिकॉर्ड तक पहुचाएंगे।
Home > NationalNews > बहुत कम समय में प्रतीक ने हासिल किए कई वर्ल्ड रिकार्ड
बहुत कम समय में प्रतीक ने हासिल किए कई वर्ल्ड रिकार्ड
By Pressvarta • 4:26:00 PM • NationalNews • Comments : 2
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

superb :)
ReplyDeleteVery happy & well wrote.
ReplyDeleteGreat Work Prathik Jain