Headlines

Restaurants

Fashion

एमएसजी द मैसेंजर ने एक हफ्ते में कमाए 100 करोड़, पीवीआर में बांटी मिठाइयां

सिरसा(प्रैसवार्ता)। एमएसजी द मैसेंजर फिल्म के सौ करोड़ कल्ब में शामिल होने पर स्थानीय ओएचएम सिने गार्डन में दर्शकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार हिसार रोड़ स्थित ओएचएम पीवीआर में दर्शकों ने मिठाईयां इत्यादि बांटने उपरांत कहा कि संत गुरमीत राम रहीम द्वारा अभिनीत व निर्देशित यह फिल्म समाज सुधार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। फिल्म के माध्यम से नशों, वेश्यावृत्ति जैसी बुराइयों को मिटाने का आह्वान किया गया है साथ ही रक्तदान, पौधारोपण, सफाई महाअभियान इत्यादि कार्यों को दिखाया गया है। इस अवसर पर कस्तूर इन्सां ने बताया कि फिल्म ने पहले सप्ताह में ही 100 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस कर लिया है जो अपने आप में रिकार्ड है। इस अवसर पर राकेश बजाज, रामपाल, सुखविंद्र सिंह, रेशम, विनोद, पवन इन्सां , जसमेर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes