Headlines

Restaurants

Fashion

एमएसजी से ज्यादा कमाई करेगी द ब्लड स्ट्रीट

सिरसा(प्रैसवार्ता)। एमएसजी द मैसेंजर फिल्म से ज्यादा कमाई द ब्लड स्ट्रीट फिल्म करेगी, क्योंकि यह फिल्म सच्ची घटना से आधारित है, जोकि आज के युवाओं को जुुर्म के खिलाफ आवाज उठाने की सीख देती है। यह दावा फिल्म के मुख्य अभिनेता कर्मजीत बराड़  ने प्रैस को जारी एक विज्ञप्ति में किया। बराड़ ने कहा कि सैंसर बोर्ड अगर इस फिल्म को भारत में रिलीज करने की इजाजत नहीं देता है, तो यह फिल्म विदेशों में रिलीज होगी, लेकिन रिलीज जरूर होगी। इस फिल्म में संत दादूवाल ने जुर्म के खिलाफ आवाज उठाने की सीख दी है, इसलिए यह फिल्म एमएसजी से ज्यादा कमाई करेगी। एमएसजी में केवल मानवता भलाई के कार्यों को दर्शाया गया है, लेकिन यह फिल्म 1984 के बाद पंजाब में चले काले दौर की सच्वी घटना पर आधारित है। सैंसर बोर्ड ने यह कहते हुए फिल्म पर रोक लगाई हुई है कि यह युवाओं को भड़काने का काम करेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। इस फिल्म में युवाओं को जुर्म के खिलाफ लडऩे की प्ररेणा दी गई है, इसलिए यह फिल्म युवाओं को भड़काने का काम नहीं करेगी, बल्कि उन्हें आत्मरक्षा करने की सीख देगी। यह कहानी केवल पंजाब की ही नहीं है, उस हर देश की है, जहां लोग जुर्म के आगे घुटने टेक देते है। बराड ने कहा कि बहुत जल्द फिल्म की पूरी टीम सैंसर बोर्ड के प्रमाण पत्र के लिए दोबारा अपील करेगी और उन्हें विश्वास है कि इस बार सैंसर बोर्ड उनकी इस अपील को स्वीकार करते हुए फिल्म द ब्लड स्ट्रीट को भारत में रिलीज करने की इजाजत दे देगा।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes