Headlines

Restaurants

Fashion

4 एस फ्लूडिक वरना का पुष्प वर्षा में हुआ लोकार्पण

सिरसा(प्रैसवार्ता)। हुण्डई के स्थानीय डबवाली रोड़ स्थित राजा हुण्डई शोरूम में 4 एस फ्लूडिक वरना गाड़ी लाँच की गई। समारोह में प्रमुख समाज सेवी सुरेन्द्र भाटिया मुख्यातिथि थे तथा समारोह की अध्यक्षता शोरूम के निदेशक राजेश मक्कड़ ने की। वरिष्ठ पत्रकार ऋषि पांडे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि थे। गाड़ी के लोकार्पण पर पुष्प वर्षा की गई तथा पटाखे फोडे गए। मुख्यातिथि सुरेन्द्र भाटिया ने कार प्रेमियों को इस गाड़ी के बाजार में आने पर बधाई दी तथा शोरूम संचालकों को शुभकामनाएं दी। शोरूम के महाप्रबंधक विकास शर्मा ने बताया कि हुण्डई ने अपने अब तक के गौरवशाली कार इतिहास में एक और बेहतरीन मॉडल लाँच करके कारों की दुनिया में नई पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि 4 एस फ्लूडिक वरना नाम से लाँच किए गए इस मॉडल में पैट्रोल और डीजल दोनो वर्जन है। पैट्रोल 1.4 की कीमत 7 लाख 62 हजार से शुरू होती है तथा 1.6 पैट्रोल में यह 8 लाख 95 हजार तक रखी गई है। इसी प्रकार डीजल 1.4 में साढ़े 9 लाख तथा डीजल 1.6 में 10 लाख 26 हजार 500 रूपये से आरंभ होती है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 11 लाख 57 हजार 450 रूपये है तथा ऑटोमैटिक वर्जन की कीमत 12 लाख 30 हजार 950 रूपये है। अब तक यह कार 66 देशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुकी है। सुरक्षा के लिहाज से इसे 5 स्टार रेडिंग दी गई है। एक आधुनिक गाड़ी में उपलब्ध होने वाले तमाम फीचर्स के साथ-साथ इस कार में टैलोस्कोपिक स्टेरिंग और पुश बटन की व्यवस्था है। ग्राऊंड क्लीरेंस 165 एमएम है और गाड़ी की लम्बाई 5 एमएम बढ़ाई गई है। बरसात के मौसम में अपने आप वाईपर चलता है, जिसे रेन सैंसर कहा जाता है। गाड़ी पार्क करने के बाद भी कुछ देर तक हैड लैम्प जलता रहता है, जिसे एस्कॉर्ट फोलोमी कहा गया है। इसका अर्थ है कि गाड़ी पार्क करने के बाद भी आप गाड़ी की पर्याप्त रोशनी में अपने घर में प्रवेश किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह गाड़ी न्यू होंडा सिटी और सियाज का जबरदस्त जवाब है। इस अवसर पर नवीन कुमार, बिक्री प्रतिनिधि विजय कुमार, संजीव शर्मा आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes