Headlines

Restaurants

Fashion

डेरामुखी गुरमीत राम रहीम ने 3 मार्च तक छोड़ा देश

सिरसा(प्रैसवार्ता)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम शुक्रवार सुबह 5 बजे एयर इंडिया विमान से दुबई चले गए है, जहां से वे अन्य देशों में जाएंगे। सूत्रों से मिली इस जानकारी के अनुसार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर साध्वियों से बलात्कार, हत्या व साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले अदालत में चल रहे है, जिनके बावजूद उन्हें विदेश जाने की अनुमति मिली है। डेरा प्रमुख जिन देशों में जाएंगे, उनमें दो देश ऐसे भी है, जिनके साथ भारत की प्रत्यारोपण संधि नहीं है। डेरा मुखी को सीबीआई कोर्ट ने 4 मार्च तक हर हालत में अपना पासपोर्ट अदालत में जमा करवाने का आदेश दिया हुआ है, यानि डेरामुखी को अब 3 मार्च तक भारत वापिस आना होगा।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes