Headlines

Restaurants

Fashion

दिल्ली पब्लिक स्कूल का सिरसा में हुआ उद्घाटन समारोह

सिरसा(प्रैसवार्ता)। सिरसा के शिक्षा जगत में दिल्ली पब्लिक स्कूल की उपस्थिति से शिक्षा के क्षेत्र में एक ओर नाम दर्ज हो गया है, जिससे शिक्षा प्रेमियों के लिए एक नया आयाम स्थापित होगा। दिल्ली पब्लिक स्कूल देशभर के स्कूलों में एक विशेष पहचान रखता है, जिसकी सिरसा में उपस्थिति इस क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व की बात कही जा सकती है। उक्त विचार दिल्ली पब्लिक स्कूल के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुई उच्चतम न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता एवं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल श्रीमति पिंकी आनंद ने व्यक्त किए। स्कूल के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। स्कूल की प्रबंधक समिति को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में मुख्यातिथि श्रीमति पिंकी आनंद ने कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल को लेकर जिलावासियों में उत्साह है और मुझे विश्वास है कि ये देशभर की तरह सिरसा में भी अपनी एक विशेष पहचान जल्द ही बना लेगा। दिल्ली पब्लिक स्कूल न केवल बच्चों को शिक्षित करता है, बल्कि उन्हें कामयाबी तक भी पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करता है। मुख्यातिथि तथा उपस्थित गणमान्य लोगों, स्कूली बच्चों के अभिभावकों का स्वागत करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन प्रवीण गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के मानदंडों पर खरा उतरते हुए यह स्कूल शिक्षा को मिशन मानकर शिक्षा देगा, क्योंकि इस क्षेत्र के लोगों की इस स्कूल से ऐसी ही उम्मीदें है। उन्होंने स्कूल संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि स्कूल की प्रबंधक समिति अपने पूर्वजों की सोच को अमलीजामा पहनाने का प्रयास कर रही है और उन्हें क्षेत्र के लोगों का भी भरपूर स्नेह और समर्थन मिल रहा है, जिसके लिए वे सदैव उनके आभारी रहेंगे। इस अवसर पर सचिव नवनीत जैन, उपाध्यक्ष शिव कांत, अजय चौधरी, राजेश गुप्ता और रवि कांत गुप्ता इत्यादि भी मौजूद थे। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes