Headlines

Restaurants

Fashion

हुडा पुलिस की कार्यशैली पर उठी ऊंगली

सिरसा(प्रैसवार्ता)। हुडा सेक्टर के एक मकान में हर रोज लड़कियों के आवागमन को लेकर स्थानीय लोगों ने सोमवार को एक युवती सहित एक व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए हुडा चौकी ले गई। बाद में पुलिस ने दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार हुडा सेक्टर में एक मकान को कुछ लोगों ने किराए पर लिया हुआ है। किरायेदार नौकरीपेशा है। आसपास के लोगों ने बताया कि इस मकान में रहने वाले किरायेदार रोज कोई न कोई लड़की को यहां पर लाते हैं। यह मकान अय्याशी का अड्डा बना हुआ है जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है।  हुडा सेक्टर के लोगों ने आज इस मकान पर एक युवती के पहुंचने के साथ ही धावा बोल दिया। लोगों ने हुडा चौकी पुलिस को इस मकान में अनैतिक कार्य होने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की और मकान की घेराबंदी कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मकान से एक व्यक्ति व एक युवती को काबू कर लिया। दोनों को पूछताछ के लिए हुडा चौकी में लाया गया। बताया जाता है कि पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया व्यक्ति जेबीटी का मास्टर है जबकि युवती कॉलेज छात्रा है। हालांकि पुलिस ने मामले में पूछताछ के बाद दोनों को उनके परिवारजनों के हवाले कर दिया जबकि हुडा सेक्टर वासियों ने पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जब युवक व युवती को रंगेहाथों काबू कर पुलिस को सौंपा गया है तो पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय मामले को रफा-दफा कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मकान में रहने वाले अन्य लोग भी इसी प्रकार की गतिविधियों में शामिल हैं। पुलिस द्वारा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय मामले को ढीला छोड़ दिया जाता है। उधर हुडा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि दोनों को पूछताछ के लिए चौकी में लाया गया था और बाद में उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes