Headlines

Restaurants

Fashion

घर के बाहर खड़ी मारूति स्विफ्ट कार चोरी

सिरसा(प्रैसवार्ता)। बीती रात भादरा बाजार की गली सांखोंवाली से अज्ञात व्यक्ति घर के बाहर खड़ी मारूति स्विफ्ट कार चुरा ले गए। चोरी की यह घटना रात्रि करीब अढ़ाई बजे की है। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो युवक गाड़ी को चुराकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हंै। जानकारी देते हुए गाड़ी के मालिक राजकुमार पुत्र मूलचंद ने बताया कि उसकी स्विफ्ट कार एचआर 24आर-6514 रोजाना की तरह घर के बाहर खड़ी थी। सोमवार प्रात: जब वे उठे तो घर के बाहर से कार गायब थी। उन्होंने बताया कि पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में चोरी की यह वारदात कैद हुई है जिसमें दो युवक कार को ले जाते हुए दिखाई पड़ते हैं। राजकुमार ने बताया कि उनकी गली में रविवार सुबह भी दिन-दिहाड़े एक कार के शीशे तोड़कर उसे चोरी करने का प्रयास किया गया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शहर थाना में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes