Headlines

Restaurants

Fashion

विश्व कप क्रिकेट मैच पर लगा रहे थे सट्टा, पुलिस ने धर दबोचा

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने विश्व कप क्रिकेट मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे मैच पर क्रिकेट सट्टा लगाते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुरुषोत्तम पुत्र मोती राम, गोबिंद पुत्र कैलाश, पवन पुत्र घीसा राम निवासी भादरा बाजार तथा विजय पुत्र बुधराम निवासी रानियां गेट सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 12 मोबाइल फोन, करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी, एक लैपटॉप, एक एलसीडी तथा लेखा-जोखा की डायरी बरामद की है। सीआईए सिरसा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भादरा बाजार के एक मकान के ऊपर मोबाइल फोन व टीवी के माध्यम से दक्षिण अफ्रीका व आयरलैंड के बीच खेले जा रहे मैच पर व्यापक पैमाने पर सट्टा खेला जा रहा है। इस आशय की सूचना पाकर सीआईए पुलिस की एक टीम ने मौके पर दबिश देकर क्रिकेट सट्टा लगाते लोगों को सामान सहित काबू कर लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में अभियोग दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर तथा बरामद किए गए मोबाइल फोन व डायरी के माध्यम से पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को बेनकाब करेगी।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes