Headlines

Restaurants

Fashion

डेरा बाबा सरसाईनाथ पहुंचे श्रद्धालु, मांगी मनोकामनाएंं

सिरसा(प्रैसवार्ता)। शनिवार को नवसंवत का आगमन, नवरात्रों का प्रारंभ धर्मनगरी सिरसा को भक्ति से सराबोर कर गया। सुबह सवेरे से ही श्रद्धालु डेरा बाबा सरसाईनाथ में आयोजित भंडारे में शिरकत करने पहुंचे, यह क्रम मध्यरात्रि तक जारी रहा ।  इस अवसर पर विभिन्न भजन मंडलियों ने मधुरवाणी में बाबा सरसाईनाथ जी की महिमा का गुणगान किया।  नवसंवत के अवसर पर डेरा बाबा सरसाईनाथ में आयोजित भंडारें को लेकर भव्य सजावट की गई थी। सैंकड़ों सेवादार व्यवस्था बनाने में जुटे हुए थे। महिलाओं व पुरूषों के लिए आने जाने के अलग अलग रास्ते बनाए गए हैं।  परशुराम चौक मार्ग तथा बेगू रोड पर भगवा रंग के झंडें फहरा रहे थे  व विद्युत चलित लडिय़ां जगमगा रही थी। सुबह सवेरे से ही श्रद्धालुओं का डेरा में आगमन शुरू हो गया जो मध्य रात्रि तक चलेगा। श्रद्धालुओं ने बाबा की समाधि पर भगवा रंग की चादरें, प्रसाद इत्यादि चढ़ाया व मन्नतें मांगी। जागरण पार्टियों द्वारा मधुरवाणी में बाबा की महिमा का गुणगान किया गया। डेरा के महंत बाबा सुंदराईनाथ ने श्रद्धालुओं को पावन आशीर्वाद से लाभांवित किया। इस अवसर पर उन्होंनें बताया कि यहां सबकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है तथा यहां सभी धर्मों के लोग आकर बाबा की समाधि पर माथा टेकते हैं। उन्होंनें कहा कि सिरसा नगरी बाबा सरसाईनाथ जी ने बसाई थी, जिसकी नींव नवसंवत के अवसर पर रखी गई थी। इसलिए नवसंवत पर जिलावासी यहां सपरिवार आकर शीश नवाते हैं और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को मंदिर की प्रसाद वितरण समिति की ओर से चूरमे का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर विवेकानंद रोवर ग्रुप के सैंकड़ों स्काऊटस ने व्यवस्था को संभालने में बखूबी योगदान दिया। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes