Headlines

Restaurants

Fashion

फाइनल बहस में साध्वी यौन शोषण मामला : कल फिर अदालत में पेश होंगे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम

सिरसा(प्रैसवार्ता)। साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम इन्सां मंगलवार फिर कोर्ट में पेश हुए और वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सीबीआई की विशेष अदालत में हाजिरी लगाई। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इन्सां कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 1.30 बजे कोर्ट में पहुंचे। दोपहर बाद अदालत की कार्रवाई शुरू हुई। न्यायालय में चली कार्रवाई के दौरान आरोपी पक्ष के वकीलों द्वारा की जा रही बहस पूरी नहीं हो पाई, जिसके चलते सीबीआई की पंचकूला स्थित विशेष अदालत के न्यायाधीश ने आगामी कार्रवाई के लिए कल, 25 मार्च की तारीख निर्धारित की है। बता दें, कि 21 मार्च को इस मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इन्सां की ओर से हाईकोर्ट में दायर याचिका का हवाला देते हुए अंतिम बहस शुरू न करने की गुहार लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए अंतिम बहस शुरू करवाई। मंगलवार दोपहर बाद आरोपी पक्ष के वकील की ओर से बहस शुरू की गई, जो पूरी न होने के चलते कल, 25 मार्च की तारीख निर्धारित की गई है। बताया जा रहा है कि यह मामला फाइनल बहस पर चल रहा है। इस केस में कोर्ट दोनो तरफ की बहस की कार्रवाई पूरी होने के बाद अपना फैसला सुना सकती है। कोर्ट में डेरा प्रमुख की पेश को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी थी। वहीं बरनाला रोड़ स्थित पुलिस लाइन के समक्ष भी डेरा प्रेमी नजर आए।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes