Headlines

Restaurants

Fashion

महेश शारदा को मातृ शोक

सिरसा(प्रैसवार्ता)। इंडियन कॉटन एसोसिएशन लिमिटेड (आईसीएएल) मुख्यालय बठिण्डा के प्रधान महेश शारदा और उनके परिवार को उनकी माता के निधन से गहरा सदमा पहुंचा है। महेश शारदा की माता कृष्णा देवी शारदा पत्नी ललित मोहन शारदा का बीते वीरवार शाम को आकस्मिक निधन हो गया। वे 65 वर्ष की थी। समाजसेवा को पूर्णयता समर्पित धार्मिक विचारों की स्वामिनी स्व. कृष्णा देवी शारदा के निधन से एक समाजसेविका की समाज में कमी हो गई है। स्व. श्रीमति कृष्णा देवी के अंतिम संस्कार शिवपुरी में किया गया, जिसमें भारी संख्या में शहर के गणमान्य व्यक्तियों, चिकित्सकों, वकीलों, पत्रकारों व राजनेताओं ने इस दुख की घड़ी में शारदा परिवार के साथ अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। स्व. कृष्णा देवी अपने जीवनकाल में कृष्णा देवी चैरीटेबल ट्रस्ट के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की सेवा करती रहींं। वे बेहद धार्मिक विचारों वाली महिला थी। उनके निधन पर शहर के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने प्रसिद्ध उद्योगपति महेश शारदा की माता कृष्णा शारदा पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मिक शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधवाया। उन्होंने कहा कि जन्म और मृत्यु इस संसार का नियम है और सभी इसके साथ बंधे हुए हैं। नश्वर संसार में हर व्यक्ति अपना किरदार निभाकर जाता है। कोई अच्छा काम करता है, उसे लोग सदैव याद करते हैं। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस नेता नवीन केडिया, भूपेश मेहता, आनंद बियाणी, शीशपाल केहरवाला, कुलदीप गदराना, विक्रमजीत सिंह एडवोकेट, डॉ. सुभाष जोधपुरिया, अमित सोनी, हरदास रिंकू सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes