Headlines

Restaurants

Fashion

बैक से रूपये निकलवाने आए ठेकेदार के साढे पांच लाख रूपये चोरी

टोहाना(सुशील)। रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक मे रूपये निकलवाकर बैग काउंटर पर रखकर अपने बेटे के लौटने का इंतजार कर रहे एक ठेकेदार का रूपयोंं से भरा बैग उठाकर चंपत हो गया। बैग मे साढे पांच लाख रूपये बताए गए है। जिसकी सूचना पीडित ने पुलिस को दी। पुलिस बैंक मे लगे सीसीटीवी कैमरे को देख मामले की जांच कर रही है।  पीडित बरवाला निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। बरवाला मे उनकी लालचंद एंड कम्पनी के नाम से फर्म है। टोहाना के गांव जमालपुर मे उसका सिचंाई विभाग के ठेके का काम चल रहा है। 31 मार्च को उसने अपना बैंक मे खाता खुलवाया था बुधवार दोपहर करीबन साढे ग्यारह बजे व अपने बेटे नरेंद्र  के साथ रूपये निकवानेे के लिए आया था। जिससें उसे भट्ठा मालिक,रेता,बजरी व लेबर को पेयमेंट देनी थी। रूप्ये निकलवाने के बाद उसका बेटा एटीएम के लिए फार्म भर रहा था कि वह आगे एक  काउंटर पर बैग रखकर खडा हो गया जिसके  बाद उसने अपने बेटे को चलने के लिए आवाज लगाई ओरअपना मुंह आगे की ओर किया उसके बाद ओमप्रकाश ने पीछे मुडकर बैग की ओर देखा तो पाया कि बैग अपनी जगह से गायब था व एक बच्चा बाहर की ओर भाग रहा था जिसका बैक सुरक्षाकर्मी ने बैंक के गेट तक तो पीछा किया उसके बाद वो खुद उसके पीछे भागे मगर वो नही मिला। तो उन्होने वापिस आकर मामले की सूचना बैंक मैनेजर संजय सेठी को दी। मैनेजर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आकर सीसीटीवी कैमरे से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 

बैंक सुरक्षा कर्मियों पर लगाए लापरवाही के आरोप 
ओमप्रकाश ने कहा कि जैसे उसने देखा कि बच्चा भाग रहा है तो बैक कर्मी ने उसे सिर्फ बैंक के गेट तक पकडने की कोशिश की मगर आगे वो नही गया जिसके बाद वो खुद बाप बेटा गलियो मे देखते रहे व बच्चा कही नही मिला इसमे बैंक सुरक्षाकर्मी की लापरवाही है उसके आगे से दस फुट के अंतर से वो बच्चा गया है वो चिल्लाता रहा कि बैग- बैग मगर किसी ने नही सुनी खुद ही उसे भागना पडा। ना ही तो उन्होने जल्दी पुलिस को फोन किया जिसके कारण घेराबंदी भी नही करवाई गई। पुलिस को सूचना दी व बीस मिनट बाद पुलिस मौके पर आई।  थाना शहर प्रभारी पदीप कुमार ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि स्टेट बैंक आफ इंडिया मे रूपये निकलवाने के लिए आए एक ठेकेदार के साढे पांच लाख रूपये निकलवाने के आया था जिसके रूपये काउंटर पर रखे थे जिसे एक बच्चा उठाकर भाग गया है। अभी मामले की जांच चल रही है। सीसीटीवी फुटेज के बारे मे प्रश्न पर उन्होने कहा कि इस बारे मे वो अभी कुछ नही कहेंगे।  

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes