Headlines

Restaurants

Fashion

गांधीगिरी करने वालीं रीना बिरट ने पत्रकार वार्ता में लगाए आरोप, कहां अवंतिका तंवर रच रही है षडयंत्र और शीशपाल केहरवाला दे रहे है उनका साथ

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जिला महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा एवं गांव ख्योवाली की सरपंच रीना बिरट ने एक निजी होटल में पत्रकार वार्र्ता कर अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को झूठा करार दिया। रीना बिरट ने कहा कि कांग्रेस के मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर की धर्मपत्नी अवंतिका माकन तंवर पिछले एक वर्ष से उसे पार्टी से निष्काषित करने के लिए षडयंत्र रच रही थी, जिसे शीशपाल केहरवाला का भी खुला समर्थन था। केहरवाला द्वारा मुझ पर व मेरे परिवार पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है, क्योंकि हमारा परिवार पूर्णयता कांग्रेस पार्टी को समर्पित है। अवंतिका माकन तंवर द्वारा शीशपाल केहरवाला से जो मेरे खिलाफ शिकायत करवाई गई है और मुझे फेसबुक पर उल्टे सीधे संदेश भिजवाए जा रहे है, जोकि आपत्तिजनक है। कांग्रेस पार्टी की मैं कार्यकर्ता हूं, जबकि अवंतिका एक राजनीतिक घराने से संबंध रखने के साथ साथ पार्टी प्रधान अशोक तंवर की धर्मपत्नी है और शीशपाल के दादा मंत्री रह चुके है। मगर इन दोनों राजनीतिक घरानों का छोटी व औच्छी हरकतों पर उतर आना कांग्रेस पार्टी के लिए कोई शुभ संदेश नहीं है। शीशपाल केहरवाला को आड़े हाथों लेते हुए रीना बिरट ने कहा कि 2004 के विधानसभा चुनाव में अपने ही परिवार के मनीराम केहरवाला के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जबकि मनीराम केहरवाला कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार थे। तंवर और उनकी धर्मपत्नी निष्ठावान पार्टी कार्यकताओं को पार्टी से अलग करके चापलूसों की फौज तैयार कर रही है, जो इस पति-पत्नी के इशारों पर निष्ठावान व पार्टी को समर्पित कार्यकर्ताओं पर झूठे आरोप इत्यादि लगा सकते है। बिरट ने यह भी कहा कि वे जल्द ही पार्टी हाईकमान से मिलेंगी और अपने खिलाफ रचे गए षडयंत्र के बारे में उन्हें अवगत करवाएंगी।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes