Headlines

Restaurants

Fashion

सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

सिरसा(प्रैसवार्ता)। शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर गांव पन्नीवालामोटा व साहुवाला के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।?बताया जाता है कि हादसा गाड़ी के सामने अचानक पशु आ जाने से हुआ है। अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कार डबवाली से सिरसा की तरफ आ रही थी। इसी दौरान गांव पन्नीवालामोटा व साहुवाला के निकट सड़क पर अचानक एक पशु आ गया। अचानक पशु सामने आ जाने से कार चालक का गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रहा और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और जोर से धमाका हुआ जिसे दूर-दूर तक लोगों ने सुना। इसके बाद आसपास काम कर रहे लोगों तथा रोड से गुजर रहे वाहन चालकों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। बताया जाता है कि हादसे में नागोकी निवासी बूटा सिंह, ओढां निवासी हर्षदीप सिंह व सिरसा के कीर्ति?नगर निवासी राजकुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सिरसा सामान्य अस्पताल लाया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। घायल गुरप्रीत व सुशील की गंभीर हालत को देखते हुए उनके परिजन उन्हें शहर के निजी अस्पताल में बेहतर उपचार के लिए ले गए। हादसे में घायल व्यक्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि कार में तीन लोग सवार थे। रास्ते में उसने और उसके एक साथी ने लिफ्ट मांगी थी। अचानक रास्ते में यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन सामान्य अस्पताल पहुंचे। हादसे में मरे अपनों को देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल था। चारों तरफ चित्कार हो रहा था। कोई रो रहा था तो कोई उन्हें संभाल रहा था तो कोई दिलासा दे रहा था।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes