Headlines

Restaurants

Fashion

प्रैस मैटर चोरों की चपेट में हरियाणवी पत्रकारिता

सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणा प्रदेश में ऐसे मीडिया कर्मियों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, जो प्रैस मैटर चोरी करके अपने नाम से विभिन्न विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाकर समाचार पत्र की छवि पर तथा अपनी विश्वसनीयता पर प्रश्र चिन्ह अंकित कर रहे है। प्रैसवार्ता की वेबसाईट www.thepressvarta.com से राजनीतिक समाचार लेकर अपने नाम से संबंधित समाचार पत्र में प्रकाशित करने वालों में नारनौल, जींद, करनाल, सिरसा व कुरूक्षेत्र के कुछ मीडिया कर्मी है, जिन्होंने प्रैस मैटर चुराना शुरू किया हुआ है, जिसकी जानकारी उनके समाचार पत्र के मालिकों तक पहुंचाई जा चुकी है। प्रैसवार्ता द्वारा मीडिया कर्मियों के खिलाफ पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने के लिए कानूनी कार्रवाई के लिए कानूनी विशेषज्ञों से विचार विमर्श किया जा रहा है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes