Headlines

Restaurants

Fashion

संत गुरमीत राम रहीम इन्सां को मिली World रिकार्ड यूनिवर्सिटी लंदन से पीएचडी की डिग्री

सिरसा(प्रैसवार्ता)। मानवता भलाई को समर्पित डेरा सच्चा सौदा में परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार दिवस के अवसर पर पावन भंडारे का आयोजन किया गया, जोकि मध्यरात्रि तक चलता रहता। इस पावन भंडारे में 2.70 करोड़ लोगों ने शिरकत की, जबकि 52226 लोगों को डेरा संत गुरमीत राम रहीम ने गुरूमंत्र दिया। इस दौरान डेरा संत गुरमीत राम रहीम को वल्र्ड रिकार्ड यूनिवर्सिटी लंदन के भारत के प्रो चांसलर जय कृष्ण शर्मा ने डाक्टरेट की उपाधि से विभूषित किया तथा उन्हें मैडल प्रदान किया। प्रो. चांसलर शर्मा ने डेरा संत गुरमीत राम रहीम इन्सां को कन्वोकेशन गॉउन व कैप भेंट की, जिसे पहनकर डेरा संत गुरमीत राम रहीम इन्सां ने पीएचडी की डिग्री हासिल की। इसके उपरांत अपने संबोधन में प्रो. चांसलर शर्मा ने कहा कि डेरा संत गुरमीत राम रहीम इन्सां बहुमुखी प्रतिभा के धनी है। इनके नेतृत्व में सैंकड़ों मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे है और 55 विश्व कीर्तिमान दर्ज हैं तथा एमएसजी द मैसेंजर तथा एमएसजी 2 द मैसेंजर मूवी में उनके बहुआयामी व्यक्तित्व को देखते हुए वल्र्ड रिकार्ड यूनिवर्सिटी ने पूज्य गुरुजी को यह उपाधि दी हैं। डेरा संत गुरमीत राम रहीम इन्सां ने प्रो चांसलर जय कृष्ण शर्मा को टोकन ऑफ लव देकर सम्मानित किया।

100 आदिवासियों की हुई शादी
        डेरा सच्चा सौदा में आयोजित समारोह में 100 आदिवासियों की शादी हुई। कुलका क्राऊन मुहिम के तहत भी एक शादी हुई। इसके अतिरिक्त भक्त योद्धाओं ने 2 विधवाओं से शादी कर उनके बच्चों को भी अपनाया। 3 अन्य भक्त योद्धाओं ने गरीब कन्याओं से शादी की। मर्दानी भक्त विरंगनाए मुहिम के तहत 5वीं शादी करवाई गई।

2 मानवता भलाई के कार्य होंगे
        डेरा सच्चा सौदा की ओर से 115 मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे है, लेकिन अब 2 नए कार्य ओर शामिल किए गए है। इन दो नए कार्यों में से एक कार्य है बेसहाराओं के लिए रैन बसेरा का इंतजाम करना। दूसरा कार्य है कैरियर काऊंसलिंग कैंप लगाना।


Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes