Headlines

Restaurants

Fashion

तो फिर कल होगी आपकी बॉलीवुड व टीवी कलाकारों के साथ सेल्फी

सिरसा(प्रैसवार्ता)। बॉलीवुड व टीवी कलाकारों के साथ मुलाकात और फिर सेल्फी हो जाए, महज किसी ख्वाब से कम नहीं। लेकिन कल, रविवार को यह ख्वाब हकीकत में तबदील होने जा रहा है, जिसका श्रेय हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा व एमडीके स्कूल के एमडी गोबिंद कांडा को जाता है। शिक्षा के नाम पर बिजनेस नहीं, सेवा करनेे की सोच रखने वाले कांडा परिवार के गोबिंद कांडा का कहना है कि रविवार को होने जा रहे वार्षिक समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और अब कलाकारों के पहुंचने का इंतजार है।

ये कलाकार पहुंचेंगे सिरसा, जिनके साथ आप करवाएंगे सेल्फी
    रविवार दोपहर को एमडीके स्कूल में स्पोट्र्स स्कूल के उद्घाटन मौके पर वालीवुड से  'सूर्य पुत्र कर्ण', 'ये हैं मोहब्बतें' की रूही, 'उड़ान' की चकोर, 'संकट मोचन हनुमान', 'चक्रवर्ती सम्राट अशोक', 'सिया के राम' के बाल कलाकार तथा कॉमेडी सीरियल के विख्यात कलाकार कृष्णा व सुदेश लैहरी विशेष रूप से पहुंच रहे हैं। इन कलाकारों द्वारा बच्चों के साथ सेल्फी खिंचवाने का भी प्रोग्राम है। इसी के चलते बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों में भारी उत्साह है। हजारों लोगों के इस कार्यक्रम में शरीक होने की संभावना है।

5 घंटे तक चलेगा कार्यक्रम
    कार्यक्रम में सिरसा ही नहीं बल्कि बाहर से अति विशिष्ट लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। रविवार को दोपहर 3 बजे कार्यक्रम का आगाज होगा जो लगभग पांच घंटे तक चलेगा। इस दौरान वालीवुड से आए कलाकार मंच से अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही एमडीके स्कूल के छात्र-छात्राएं भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। स्कूल के छात्रों द्वारा पिछले कई दिनों से कार्यक्रम को लेकर अभ्यास किया गया है।

चार्टर विमान से आज सायं पहुंचेंगे कांडा
    एमडीएलआर ग्रुप के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री गोपाल कांडा शनिवार सायं अपने विशेष चार्टर विमान से सिरसा पहुंचेंगे। रविवार को एमडीके इंटरनेशनल एक्सीलेंस स्पोट्र्स स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में वे कांडा शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए वे विशेष रूप से अपने चार्टर विमान से शनिवार सायं गुडग़ांव से रवाना होंगे।

5000 गाडिय़ों की पार्किंग की व्यवस्था
    रानियां रोड स्थित एमडीके इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर पार्किंग की शानदार व्यवस्था की गई है। एक बार में पांच हजार गाडिय़ों की पार्किंग के लिए व्यवस्था की गई है ताकि यातायात में किसी प्रकार का व्यवधान न आए। स्कूल के विशाल प्रांगण में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। स्कूल स्टाफ के अलावा स्कूल सिक्योरिटी को पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

महिलाओं व बच्चों के लिए बैठने की अलग व्यवस्था
    एमडीके इंटरनेशल एक्सीलेंस स्पोट्र्स स्कूल के उद्घाटन मौके पर आने वाली महिलाओं और बच्चों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है । कार्यक्रम के दौरान चुनावी रैली की भांति बैठने की व्यवस्था की गई है। बैरिकेट्स लगाए गए हैं। महिलाओं और बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष प्रबंध किया गया है।

होर्डिंग से अटा शहर
    एमडीके इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को होने वाले कार्यक्रम में लोगों को आमंत्रण देने वाले होर्डिंग से शहर अटा हुआ है। जगह-जगह होर्डिंग लगाए गए हैं जिनमें बालीवुड से आने वाले कलाकारों के चित्र अंकित किए गए हैं। होर्डिंग के माध्यम से उत्तर भारत के पहले एक्सीलेंस स्पोट्र्स स्कूल के उद्घाटन मौके का निमंत्रण दिया गया है।
 


Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes