Headlines

Restaurants

Fashion

एमडीके एक्सीलेंस स्पोटर्स स्कूल के उद्घाटन पर पहुचेंगे बालीवुड के फिल्मी व टीवी कलाकार

सिरसा(प्रैसवार्ता)। रानियां रोड स्थित एमडीके इंटरनेशनल स्कूल में एक्सीलेंस स्पोट्र्स स्कूल के उद्घाटन मौके पर वालीबुड के फिल्मी व टीवी कलाकार बाई एयर सिरसा पहुंचेंगे। बाल कलाकारों के सिरसा आगमन को लेकर बच्चों ही नहीं उनके अभिभावकों में भी भारी उत्साह है। सिरसा में पहली बार इतनी संख्या में एक साथ बाल कलाकार पहुंच रहे हैं। इन स्टार कलाकारों के साथ एमडीके इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन द्वारा सेल्फी की सुविधा भी मुहैया कराई गई है। टीवी चैनलों पर जिन कलाकारों को दूर से देख पाते थे उनसे रूबरू होने का मौका मिल रहा है। आगामी 21 फरवरी को दोपहर तीन बजे एमडीके इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में फ्री इंट्री के साथ बच्चे व अभिभावक कलाकारों से रूबरू होंगे। इस मौके पर 'सूर्य पुत्र कर्ण', 'ये हैं मोहब्बतें' की रूही, 'उड़ान' की चकोर, 'संकट मोचन हनुमान', 'चक्रवर्ती सम्राट अशोक' के बाल कलाकार के साथ-साथ कॉमेडी सीरियल के विख्यात कलाकार कृष्णा व सुदेश लैहरी सिरसा पहुंचेंगे। इन कलाकारों का जहाज सिरसा में लैंड करेगा। कार्यक्रम की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। 
    एमडीके इंटरनेशनल स्कूल के एमडी गोबिंद कांडा स्वयं कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। स्कूल परिसर को विशेष रूप से सुसज्जित किया जा रहा है। वार्षिक समारोह की रिहर्सल जोर-शोर से जारी हैं। स्कूल प्रशासन व स्टाफ कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए जी-जान से जुटा हुआ है। 

गोपाल कांडा करेंगे आगाज
                        महानगरीय तर्ज पर सिरसा में स्थापित किए गए एमडीके इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह का आगाज एमडीएलआर ग्रुप के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री गोपाल कांडा अपने करकमलों से करेंगे। इस मौके पर श्री कांडा एक्सीलेंस स्पोट्र्स स्कूल का भी विधिवत उद्घाटन करेंगे। यहां 30 खेलों का छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां क्रिकेट, फुटबाल, तीरंदाजी, जूडो, लान टेनिस, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, स्वीमिंग, टेबल टेनिस, घुड़सवारी, स्कूनर, स्केटिंग सहित 30 खेलों में बच्चों को पारंगत किया जाएगा। बच्चे इन खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बना पाएंगे। स्कूल प्रबंधन की ओर से एनआईएस पटियाला से 15 प्रशिक्षित कोचों की भी नियुक्ति की जा चुकी है। स्कूल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय मानको पर आधारित खेल मैदान तैयार किए गए हैं। स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविदों की नियुक्ति की गई है। खिलाडिय़ों के लिए अलग से कक्षाओं की भी सुविधा दी जा रही है। स्कूल के एमडी गोबिंद कांडा ने बताया कि एक मार्च से 31 मार्च तक स्कूल में ट्रायल कलासें शुरू की गई हैं। इस अवधि में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कन्या बचाओ, कन्या पढ़ाओ को प्रोत्साहित करने के लिए छात्राओं के नए प्रवेश पर 25 प्रतिशत फीस में छूट दी जा रही है। राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को निशुल्क शिक्षा का भी ऐलान किया गया है। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes