Headlines

Restaurants

Fashion

अजय पंडित को डिंग थाना पुलिस ने लिया 5 दिन की पुलिस रिमांड पर

सिरसा(प्रैसवार्ता)। करोड़ों की ठगी मामले में गिरफ्तार अजय पंडित को सिरसा की डिंग थाना पुलिस ने अदालत से प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अजय पंडित के खिलाफ वर्ष 1997 में सिरसा के डिंग मंडी थाना में दुष्कर्म मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में अजय पंडित को भगौड़ा घोषित किया गया। डिंग थाना पुलिस ने अजय पंडित को अदालत से प्रोटेक्शन वारंट लेकर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। बताया जा रहा है कि डिंग थाना पुलिस अजय पंडित को दिल्ली लेकर गई है और कई अन्य मामलों से पर्दा उठने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।


Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes