सिरसा(प्रैसवार्ता)। पत्रकारिता से लंबे समय तक जुड़े रहे सिरसा निवासी भूपेंद्र धर्माणी को राज्य सूचना आयुक्त हरियाणा नियुक्त किए जाने से पूर्व मंत्री एवं भाजपा की अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल की राजनीतिक पॉवर दिखाई गई है और इसी के साथ गणेशी लाल समर्थकों को संजीवनी मिल गई है, जो भाजपाई शासन होने के बावजूद मायूस देखे जाते थे। सिरसा में प्रौफेसर लाल तथा मौजूदा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चौपड़ा की अलग-अलग डफली बज रही है। चौपड़ा ने अपना राजनीतिक कद बढ़ाने के लिए कुमुद बांसल एडवोकेट तथा गुरूदेव सिंह राही को साहित्य अकादमी तथा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन बनाकर गणेशी लाल को राजनीतिक झटका दिया था, मगर धर्माणी की नियुक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर गणेशी लाल ने जगदीश चौपड़ा को एक राजनीतिक झटका देकर एहसास करवा दिया हैे कि वह उससे कहीं ज्यादा प्रभाव रखते है। चर्चा तो यह है कि चौपड़ा अपने एक करीबी पत्रकार को इस पद पर नियुक्त करवाना चाहते थे, जिसकी भनक मिलने पर प्रौ. लाल सक्रिय हो गए थेे। उल्लेखनीय है कि भूपेंद्र धर्माणी प्रो. लाल के पीए भी रह चुके है और एक लंबे समय से आरएसएस से जुड़े हुए है। वर्तमान में धर्माणी की धर्मपत्नी डॉ. दिप्ती धर्माणी चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रही हैै। जगदीश चौपड़ा के बढ़ रहे राजनीतिक कद के बीच धर्माणी की नियुक्ति को एक बाधक के रूप में राजनीति में देखा जाने लगा है, जबकि प्रौ. लाल का 'जोर का झटका धीरे सेÓ देने से उनके समर्थक काफी उत्साहित दिखाई देने लगे है।
Home > PoliticalNews > भूपेंद्र धर्माणी की नियुक्ति: गणेशी लाल ने दिखाई पॉवर
भूपेंद्र धर्माणी की नियुक्ति: गणेशी लाल ने दिखाई पॉवर
By Pressvarta • 4:19:00 PM • LatestNews PoliticalNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment