Headlines

Restaurants

Fashion

रानियां में पोलिंग बूथ पर पुलिस कर्मी व कैमरामैन से उलझे सर्वजीत, गिरफ्तार

सिरसा(प्रैसवार्ता)।  स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कस्बा रानियां में पोलिंग बूथ नंबर 14 में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी हवलदार सुखबीर सिंह व चुनाव प्रक्रिया की कवरेज कर रहे केमरामैन के साथ हाथापाई करने, गाली गलौच करने व सरकारी काम में बाधा डालते हुए जान से मारने की धमकी देने व कैमरामैन का कैमरा तोडऩे के मामले में पुलिस  ने आरोपी सर्वजीत उर्फ सरबा पुत्र सुखविंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 14 को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अनुसार आरोपी सर्वजीत सिंह ड्यूटी पर तैनात हवलदार व कैमरा मैन से आज सुबह बेवजह झगड़ा करने लगा और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी से हाथपाई शुरू कर दी। चुनावी प्रक्रिया कर रहे कैमरामैन का कैमरा तोड़ दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर रानिया थाना प्रभारी इंस्पैक्टर दलीप सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी सर्वजीत को काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ रानियां थाना में भादंसं की धारा 332, 353, 186, 504, 506 व 427 के तहत अभियोग दर्ज किया है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes