Headlines

Restaurants

Fashion

पत्रकार संजीव सिंगला पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार

सिरसा(प्रैसवार्ता)। कालांवाली निवासी पत्रकार संजीव सिंगला पर जानलेवा हमला करने वाले पांच लोगों में से दो लोगों को कालांवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कालांवाली थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर हवा सिंह ने बताया कि पत्रकार संजीव सिंगला पर हुए हमले को लेकर कालांवाली पुलिस ने पांच लोगों दीपू उर्फ दीपक, जग्गा सिंह उर्फ परमजीत, जस्सा सिंह, संदीप केकड़ा व काली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमें से दीपू उर्फ दीपक, जग्गा सिंह उर्फ परमजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सिरसा के मैडिसिटी अस्पताल में उपचाराधीन पत्रकार संजीव सिंगला ने बताया कि वह बीती 6 जून की दोपहर 2 बजे बाइक पर सवार होकर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में दीपू उर्फ दीपक, जग्गा सिंह उर्फ परमजीत, जस्सा सिंह, संदीप केकड़ा व काली ने उसकी बाइक रोककर उसे जान से मारने का प्रयास किया। इसी बीच लोग वहां पहुँच गए और वह बच गया। संजीव का कहना है कि उक्त सभी आरोपी उसे जान से मारना चाहते थे, क्योंकि उसने नशे पर कुछ खबरे प्रकाशित की थी। अब हमलावरों की ओर से शिकायत वापिस लेने का दवाब बनाया जा रहा है और जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। सिंगला पर हुए हमले को लेकर स्थानीय पत्रकारों ने एसपी से मिलकर कथित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर सख्त है। घटना के दो आरोपी गिरफ्तार किया जा चुके  है, जबकि अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes