सिरसा(प्रैसवार्ता)। बदलती हुई तकनीक के साथ साथ हरियाणा पुलिस ने भी अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना शुरू कर दिया है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक नई पहल का शुरूकी है। आईजी हिसार रेंज ओपी सिंह के नेतृत्व में हिसार रेंज की पुलिस ने रेंज के सभी जिला पुलिस अधिकारियों के साथ साथ मीडिया कर्मियों को भी इस अनूठी पहल का भागीदार बनाया है, ताकि मिल जुल कर अपराध पर काबू पाया जा सके तथा अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसा जाए। आईजी हिसार की सोच है कि पुलिस यहां कानून के दायरे में रहकर अपना काम करने के लिए विवश है, वहीं मीडिया कर्मी स्वतंत्र होते हुए भी सभी वर्गों, सभी क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से घूमते रहते है और उन्हें अपराध व अपराधियों के बारे में भी अक्सर पता लग जाता है। इसलिए पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए हिसार रेंज के ज्यादातर मीडिया कर्मियों को अपनी इस पहल में शामिल किया है।अपराध व अपराधियों पर कसेंगे नकेल आईजी हिसार के प्रवक्ता सज्जन कुमार ने बताया कि आईजी साहब का इस ग्रूप को बनाने का उद्देश्य अपराध व अपराधियों पर नकेल कसना है। इसी के तहत सोशल मीडिया के जमाने में सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले व्हाट्सएप्प को अब हिसार रेंज की पुलिस ने कंट्रोल रूम बनाया है। यहां पुलिस ने मीडिया कर्मियों को भी शामिल किया है और उम्मीद जताई है कि क्षेत्र को क्राईम फ्री बनाने में मीडिया पुलिस का हरसंभव सहयोग करेंगे।
मीडिया सैंटर के नाम से है ग्रूप व्हाट्सएप्प पर 'मीडिया सैंटर' के नाम से बनाए गए ग्रूप में हिसार रेंज की पुलिस अपनी उपलब्धियां गिनवाएगी। इसी के साथ मीडिया कर्मी भी घटनाओं को इस ग्रूप में पोस्ट करेंगे। इस ग्रूप में पोस्ट की जाने वाली हर पोस्ट पर आईजी हिसार की नजर रहेगी और वे खुद इसे पढ़ेंगे। यानि कि अब आईजी हिसार तक कोई भी जानकारी चंद सैकिंडों में पहुंच जाएगी।
Post a Comment