सिरसा(प्रैसवार्ता)। पिछले लंबे समय से दिल्ली में रह रहे और मूल रूप से सिरसा के निवासी अजय पंडित उर्फ सरजू को दिल्ली की एक युवती को अगवा कर उससे बलात्कार करने के मामले में बड़ी राहत मिली है। युवती ने इस मामले में अपने पिता को भी आरोपी बनाते हुए उसे बेच देने का आरोप लगाया था। बाद में उक्त युवती ने अपने बयानों से पीछे हटने पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीण कुमार की अदालत ने पंडित को मामले से बरी कर दिया है। बता दें कि कुछ माह पूर्व रूपयों के लेन-देन को लेकर धोखाधड़ी व जालसाजी जैसे मामले में काफी समय से अजय पंडित उर्फ सरजू पीओ घोषित हो चुके थे। उसके दूसरे मामलों में फंसते ही वर्ष 1997 में अदालत में लंबित एक युवती से बलात्कार का मामला मीडिया की नजर में आते ही सुर्खियां बन गया। डिंग थाना पुलिस अजय पंडित को यहां प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर आई थी, लेकिन पीडि़ता द्वारा अपने बयानों से पीछे हटने के कारण इस मामले में अजय पंडित समेत अन्य आरोपी भी बरी हो गए। इस केस में लड़की का पिता भी अपनी बेटी को बेचने के मामले में आरोपी था और दो महिलाओं समेत 5-6 लोग भादसं की धारा 363, 366, 373, 376 में आरोपी बन चुके थे। अजय पंडित फिलहाल जेल में बंद है। अजय पंडित के परिजनों का कहना है कि अजय पंडित अन्य मामलों में भी बाहर आएगा, उसमें कुछ समय लग सकता है।
Home > LatestNews > रेप के मामले में अजय पंडित हुआ बरी
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment