Headlines

Restaurants

Fashion

सीआईए पुलिस के लिए चैलेंज से कम नहीं था नीरू हत्याकांड सुलझाना

सिरसा(प्रैसवार्ता)। सीआईए सिरसा पुलिस ने चर्चित नीरू हत्या कांड की गुत्थी सुलझा ली है। इस हत्याकांड को लेकर लगभग दो सप्ताह से क्यासो का बाजार गर्म था और तरह-तरह के क्यास लगाए जा रहे थे। हत्याकांड की गुत्थी सुलझने के साथ ही क्यासो पर विराम लग गया हैं। पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। सीआईए प्रभारी राजा राम ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए इस हत्याकांड की खुलासा करते हुए बताया कि नीरू की हत्या के लिए कथित आरोपी कीर्तिनगर निवासी दीपक व संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। 19 जुलाई को सिरसा के मोहंता गार्डन क्षेत्र में हुई नीरू की हत्या को लेकर सीआईए स्टॉफ बारीकी से तथ्य जुटा रहा था। राजाराम ने बताया कि उन्होंने इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए जांच दल ने मुखबिरो के माध्यम से महत्त्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए संदीप व दीपक को काबू कर पूछताछ की, तो पता चला कि नीरू की हत्या के पीछे लूटपाट मुख्य वजह रही। मृतका के भाई मनीष की शिकायत पर थाना शहर सिरसा में भादंसं की धारा 302, 392 व 449 मामला दर्ज कर जांच सीआईए
पुलिस को सौंपी गई थी।

नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए दिया वारदात को जन्म
सीआईए प्रभारी राजाराम ने खुलासा करते हुए कहा कि दीपक नशे का आदी है और बिजली मुरम्मत इत्यादि का काम करता है। दीपक की नशे की लत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थी और वह नीरू के घर कई बार बिजली मुरम्मत करने गया था। दीपक ने लूटपाट करने के इरादे से संदीप को अपने साथ शामिल कर 19 जुलाई को मौका पाकर नीरू कर हत्या कर जेवरात इत्यादि लूटकर फरार हो गए।

सीआईए पुलिस के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं था यह मामला
सीआईए प्रभारी राजाराम ने बताया कि इस गुत्थी को सुलझाना पुलिस विभाग के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं था, मगर सीआईए पुलिस टीम ने इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए दिन-रात एक कर करीब तीन सप्ताह में इस गुत्थी को सुलझाने में सफलता हासिल की है। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes