Headlines

Restaurants

Fashion

7 अक्टूबर को रिलीज होगी संत डॉ. गुरमीत की तीसरी फिल्म

सिरसा(प्रैसवार्ता)। त्यौहारी सीजन में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत डॉ. गुरमीत राम रहीम इन्सां की तीसरी फिल्म 'एमएसजी द वारियर लॉयन हार्ट' रिलीज होगी। संत डॉ. गुरमीत राम रहीम ने औपचारिक घोषणा कर दी है और यह फिल्म हिन्दी के अलावा, अंग्रेजी, तमिल, तेलगू इत्यादि भाषाओं में भारत सहित विश्वभर में 7 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में संत डॉ. गुरमीत तिहरी भूमिका में नजर आएंगे। 'लॉयनहार्टÓ के रूप में संत डॉ. गुरमीत टॉप सीक्रेट एजेंट यानि जासूस के रूप नजर आएंगे वहीं शेरदिल के रूप में वे 300 साल पुराने समय के योद्धा के रूप में नजर आएंगे जो लड़कियों व धरती मां की इज्जत बचाने के लिए दूसरे ग्रहों से आए एलियन्स से लड़ाई लड़ता है, इसके अलावा तीसरे रोल में वे शेरदिल के पूर्वज का किरदार अदा कर रहे हैं।  हकीकत एंटरटेंमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बैनर तले बनी यह फिल्म मात्र 25 दिन में बनकर पूरी हुई है। फिल्म में निर्देशक की भूमिका 'बाप बेटी की जोड़ीÓ यानि संत डॉ. गुरमीत व उनकी सुपुत्री हनीप्रीत इन्सां ने निभाई है। फिल्म में वीएफएक्स व ऐनिमेशन तकनीक का बखूबी प्रयोग किया गया है, जिससे यह फिल्म हॉलीवुड स्टाइल फिल्मों को टक्कर देती दिखाई देगी। उल्लेखनीय है कि बीती 5 सितम्बर को इस फिल्म का ऑनलाईन ट्रेलर लांच किया था, जो सुपरहिट रहा और महज 3 दिनों में ही 41 लाख से अधिक लोगों ने इसे ऑनलाईन देखा। फिल्म रिलीज से पहले ही हिट हो चुकी है तथा प्रशंसकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।  एक्शन व रोमांच से भरपूर यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचेगी।  त्यौहारी मौसम में फिल्म रिलीज की घोषणा होने के साथ ही प्रशंसकों का उत्साह भी कई गुणा बढ़ गया है। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes