Headlines

Restaurants

Fashion

बिजनेस प्लस: मुंबई में लगेगा खिलौनों का एग्जिबिशन

नई दिल्ली(प्रैसवार्ता)। आगामी 15 से 17 सितंबर तक मुंबई में किड्स इंडिया बिजनस-टू-बिजनश एग्जिबिशन लगाया जाएगा। द आल इंडिया टॉय मैनिफैक्चरिंग एसोशिएशन के अध्यक्ष विवेक जंगानी ने बताया कि 15 से 17 सितंबर तक मुंबई के बॉम्बे कॉनवेंशन एण्ड एग्जिबिशन सेंटर के हॉल न. 5 व 6 में आयोजित की जाएगी। यहां 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए प्रवेश नहीं होगा। किड्स इंडिया बिजनस-टू-बिजनश एग्जिबिशन देश की सबसे बङी बिजनश एग्जिबिशन है जो देश-विदेश के बच्चों के लिए खिलौना निर्माण से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास करती है। एग्जिबिशन में देश-विदेश से हजारों खिलौना कारोबारी शामिल होते हैं जो बच्चों के लिए श्रेष्ठ खिलौना उत्पाद तैयार करते हैं। दुनिया के की देशों की विख्यात कंपनिया एग्जिबिशन के माध्यम से बाजार में आने वाले नए खिलौना उत्पादों की जानकारी देती है। इसके अलावा कारोबारी व्यापार से जुङी अपनी-अपनी जानकारियों को एक दूसरे के साथ साझा करते हैं। एग्जिबिशन में खिलौना कारोबार से जुङने वाले नए युवा कारोबारियों की संख्या भी अधिक रहती है। क्योंकि उन्हें यहां खिलौना व्यापार से जुङने के लिए तमाम जानकारियों व बारीकियों का एक ही स्थान पर समाधान मिलता है। कारोबारियों के लिए यहां नि:शुल्क प्रवेश रहेगा। इस बार हॉल न. 6 में वर्ल्ड ऑफ टॉय नाम से खास प्वेलियन होगा, वहीं बैक टू स्कूल के लिए भी विशष स्थान हैं जहां स्टेशनरी संबंधि आईटम होंगी। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes