Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा में सड़क हादसा, 7 की मौत

सिरसा(प्रैसवार्ता)। नैशनल हाईवे नंबर 9 पर सोमवार की रात्रि करीब एक बजे श्रद्धालुओं से भरे एक कैंटर की ट्रैक्टर से जोरदार भिंडत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कैंटर सवार सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 53 घायल हो गए है। डीएसपी मुख्यालय विजय कक्कड़ सूचना पाकर पहुँचे और घटना स्थल का जायजा लिया। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु पंजाब के फाजिल्का से सिरसा होते हुए राजस्थान के गोगामेड़ी से आ रहे थे। गांव पन्नीवाला मोटा व साहुवाला के बीच यह सड़क हादसा हो गया। पंजाब से सिरसा आ रहे कैंटर की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिंडत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को अस्पताल पहुँचाया। डीएसपी मुख्यालय विजय कक्कड ने घटनास्थल का जायजा लिया और अस्पताल जाकर घायलों से बातचीत की। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया है, जबकि घायलों का इलाज निजी व सरकारी अस्पताल में चल रहा है। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes