Headlines

Restaurants

Fashion

जल्द रिलीज होगी संत डॉ. गुरमीत की फिल्म, डेरा सच्चा सौदा हुआ सम्मानित

सिरसा(प्रैसवार्ता)। शाह सतनाम जी धाम में एक विशाल सत्संग हुई। इस सत्संग में डेरा सच्चा सौदा के गुरू संत डॉ.गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने  'एमएसजी द वॉरियर लॉयन हार्ट' मूवी तैयार हो चुकी है। बस कुछ काम बाकी है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा तथा आने वाले कुछ ही दिनों में फिल्म की तिथि बता दी जाएगी तथा फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। सत्संग के दौरान साध-संगत को पंडाल में लगी बड़ी स्क्रीनों पर मूवी का ट्रेलर भी दिखाया गया। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार 8,250 लोगों ने गुरूमंत्र लिया। इस दौरान अपने वचनों में संत डॉ. गुरमीत ने कहा कि  सत्संग में जो इन्सान चलकर आता है, उसके जन्मों-जन्मों के पाप कर्म कटते चले जाते हैं। सत्संग का मतलब ही परम पिता परमात्मा का नाम याद करवाना होता है। इन्सान जब उस मालिक की याद में बैठता है, सारी परेशानियां, गम दूर भाग जाते हैं। मालिक के नाम में ऐसी ताकत है, ऐसी शक्ति है, जो भी कोई मालिक के नाम से जुड़ता है, उसमें एक ताजगी, खुशहाली पैदा हो जाती है। 
डेरा सच्चा सौदा हुआ सम्मानित
डेरा सच्चा सौदा द्वारा संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के मार्ग दर्शन में चलाए जा रहे रक्तदान महाशिविरों में अब तक डेरा सच्चा सौदा में कुल 4,51,081 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है, जिसमें से 29,800 यूनिट रक्त डेरा सच्चा सौदा द्वारा भारतीय सेना के जवानों के लिए दिया गया है। डेरा सच्चा सौदा द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में किए गए इस सराहनीय योगदान के लिए हरियाणा के राज्यपाल एवं हरियाणा रैडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष कप्तान सिंह सोलंकी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा पूज्य गुरु जी को प्रशस्ति पत्र दिया गया है।


Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes