Headlines

Restaurants

Fashion

भाजपाई चुनौती मानकर लड़ेंगे चुनाव, अमन चौपड़ा हो सकते है स्टार प्रचारक

सिरसा(प्रैसवार्ता)। 25 सितम्बर को होने वाले नगर परिषद सिरसा के चुनाव को लेकर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं और इसी के साथ ही कुछ उम्मीदवारों के नाम भाजपा द्वारा घोषित किए जा चुके है, जबकि कांग्रेस, इनैलो, हलोपा ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं।  परिषद चुनाव परिणाम भविष्य का राजनीतिक आईना दिखाएंगे, इसलिए सभी राजनीतिक दिग्गजों के प्रयास बढ़ गए है। कांग्रेस के बागी घडे ने भी पार्टी हित को ध्यानार्थ रखकर आपसी मतभेद मिटा दिए है, जो स्थायी रहेंगे या नहीं, इस प्रश्र का उत्तर प्रश्र के गर्भ में कहा जा सकता है। इनैलो के एक प्रभावी दिग्गज, जो विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार थे, ने इनैलो से परिषद चुनाव को लेकर दूरी बना ली है और अपने बेटे व पुत्रवधू को हलोपा के बैनर तले चुनावी समर में उतारने का निर्णय लिया है। हलोपा में उथल-पुथल शुरू हो गई है और हलोपा से अलविदाई लेने तथा हलोपा में शामिल होने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है। परिषद के इस चुनाव में कई आजाद चेहरे भी अपना भाग्य अजमा होते हुए देखने को मिलेंगे। क्यास लगाए जा रहे है कि भाजपा की बढ़त को देखते हुए भाजपाई टिकट पर चुनाव लडऩे के इच्छुकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय निकाय विभाग द्वारा चुनाव लडऩे के लिए किए गए संशोधन व शैक्षणिक योग्यता के चलते कई पूर्व पार्षदों ने अपने परिवारजनों पर दाव खेलने की तैयारी कर ली है। सत्तारूढ़ भाजपाई शासन इनैलो के गढ़ कहे जाने वाले सिरसा में भाजपाई ध्वज लहराने के लिए काफी गंभीर नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री हरियाणा के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चौपड़ा की राजनीतिक सूझबूझ के चलते जिला सिरसा की सभी सात खंड समितियों में इनैलो का खाता नहीं खुला, जबकि इनैलो का सिरसा संसदीय क्षेत्र तथा जिले की सभी पाँच विधानसभाई क्षेत्रों के साथ साथ जिला परिषद पर कब्जा है। जिला की ऐलनाबाद पालिका पर भगवा ध्वज लहरा रहा है, जोकि हरियाणा विधानसभा में विपक्ष नेता अभय चौटाला का विधानसभा क्षेत्र है। रानियां के इनैलो विधायक रामचन्द्र कंबोज तथा डबवाली की इनैलो विधायिका नैना सिंह चौटाला के विधानसभा क्षेत्र की पालिकाओं में कांग्रेस को विजयी मिली है। भविष्य को लेकर भाजपा पूरी तैयारी के साथ परिषद सिरसा के चुनाव को एक चुनौती मानकर चुनाव लडऩे की तैयारी में जुट गई है। ऐसी संभावना है कि युवा भाजपा नेता अमन चौपड़ा ही भाजपा के स्टार प्रचारक रहेंगे। थोड़े ही समय में अमन ने अपनी कार्यशैली की बदौलत एक विशेष पहचान बनाई है। परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने एक जम्बो कमेटी गठित की है, जो चुनावी माहौल को पक्षीय बनाने की भूमिका निभायेंगी, मगर ऐसी सोच भाजपा के  'मूंगेरी लाल के हसीन सपनेÓ जैसी ही हो सकती है। भाजपा के युवा वर्ग की फौज अमन चौपड़ा के साथ देखी जा सकती है और युवा वर्ग की परिषद पर भगवा ध्वज फहराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते है, ऐसी राजनीतिक पंडितों की सोच है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes