Headlines

Restaurants

Fashion

स्टूडेंटस के लिए युवा शक्ति के रूप में उभरे कर्ण दुग्गल

सिरसा(प्रैसवार्ता)। स्टूडेंटस के लिए युवा शक्ति के रूप में स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल के जिलाध्यक्ष कर्ण दुग्गल उभरे है। बुधवार को दुग्गल ने जिलास्तर व खंड स्तर की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। स्थानीय लार्ड शिवा कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कर्ण दुग्गल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल स्वामी विवेकानंद के विचारों का अनुसरण किया गया है और आरएसएस की विचार धारा से प्रेरित है। इस सर्कल द्वारा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में दस बच्चों को शिक्षित किया जा चुका है और अन्य बच्चों के लिए रणनीति बनाई जा रही है। युवाओं का नशे के प्रति हो रहे आकर्षण को लेकर अब सर्कल द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे है। दुग्गल ने कहा कि सर्कल की ओर से जल्द ही दस सदस्यीय एक टीम का गठन किया जाएगा, जोकि शहरभर में एक सर्वे कर गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की रिपोर्ट तैयार करेगा। इसके बाद उन बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दिलाई जाएगी।
कर्ण दुग्गल ने इन्हें सौंपी है जिम्मेवारी
सर्कल प्रमुख डॉ. विजय सैनी के दिशा-निर्देश में कर्ण दुग्गल ने पंकज बगोडिया व राजबीर सिंह को जिला सह प्रमुख, प्रवजोत सिंह, रंधीर साहुवाला, दलबीर सिंह व बलदेव पुनिया को महासचिव, सतनाम सिंह, नरेंद्र मोंटी, सुरेंद्र खुईयां व जीवनप्रधान को सचिव, मनप्रीत बालासर व अमरजीत थेहड़ी को सह सचिव की जिम्मेवारी सौंपी। इसी तरह जिला स्तर की खंड कार्यकारिणी में सिरसा से विक्की नुनीवाल, रानियां से सुरेंद्र मोमी, डबवाली से जगसीर सिंह, बडागुढ़ा से सोनी हांडीखेड़ा, ओढ़ा से रिछपाल खतरावा, ऐलनाबाद से गुरविन्द्र जस्सल, चौपटा से सुरजीत गोदारा को मनोनीत किया गया है। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes