Headlines

Restaurants

Fashion

अब बाजार में मिलेंगे एमएसजी ब्रांड के मोबाइल!

सिरसा(प्रैसवार्ता)। डेरा सच्चा सौदा के एमएसजी ब्रांड में अब मोबाइल भी जुड़ गया है। एमएसजी प्रोडक्ट में मोबाइल फोन जल्द ही बाजार में नजर आएंगे और इसके लिए बकायदा बुङ्क्षकग शुरू कर दी है। एमएसजी फोन की खासियत यह रहेगी कि मोबाइल की सभी श्रेणी में 4-जी नेटवर्क की सुविधा होगी। प्रैसवार्ता को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऑर्गेनिक प्रोडेक्ट, मसाले, कास्मेटिक, खाद्य सामग्री, आर्युवेदिक दवाईयों के बाद रेडिमेड कपड़े के बाद मोबाइल मार्केट में भी एमएसजी उतर रही है। बाकायदा कई शहरों में इसके आउटलेट दे दिये गये हैं जहां इन मोबाइलों की बुङ्क्षकग तत्काल शुरू कर दी है। मोबाइल की कीमत 3000 रुपये से लेकर 12 हजार रुपये रखी गई है और दीपावली फेस्टीवल पर ही इन्हें लांच करने की पूरी तैयारी कर ली है। डेरा सच्चा सौदा के सूत्रों की मानें, तो मोबाइल को मार्केट में उतारने से पहले मार्केट की सभी बारीकियों का अध्ययन किया गया है। सभी उपभोक्ताओं का ध्यान रखा गया है। जल्द ही एमएसजी ब्रांड के मोबाइल उपलब्ध होंगे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes