सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणा कांग्रेस की जम्बो प्रदेश कार्यकारिणी के बाद पार्टी हाईकमान जिलाध्यक्ष शहरी तथा जिलाध्यक्ष ग्रामीण बनने जा रहे है और इसकी घोषणा दीपावली से पूर्व हो सकती है। ऐसी संभावना जताई जा रही है। अपने-अपने चहेतों को एडजस्ट करने के लिए कांग्रेस के राजसी दिग्गजों ने जोड़-तोड़ शुरू कर दी है। हजकां के ट्रैक्टर से उतरकर हाथ के आगे हाथ जोडऩे वाले कुलदीप बिश्रोई और उनके समर्थकों को जिलाध्यक्षों की फौज से दूर रखने की तस्वीर नजर आ रही है, क्योंकि बिश्रोई मुख्यमंत्री पद के दावेदार स्वयं को घोषित करवा रहे है। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी कमलनाथ स्पष्ट कर चुके है कि संगठन में महत्त्वपूर्ण पदों पर पुराने कांग्रेसी व अनुभवी कांग्रेसी नेताओं को ही तव्वजों दी जाएगी, जोकि कुलदीप बिश्रोई और उसकी फौज के लिए एक झटका कहा जा सकता है, मगर मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का प्रयास रहेगा कि बिश्रोई के समर्थकों को महत्त्वपूर्ण पदों पर एडजस्ट किया जाए। जिलाध्यक्ष की घोषणा से जिला सिरसा में कांग्रेसीजनों का फोक्स भूपेश मेहता है, जो न सिर्फ पुराने कांग्रेसी है, बल्कि पदाधिकारी भी रह चुके है। केवल इतना ही नहीं मेहता के कमलनाथ से मधुर संबंध है। भूपेश मेहता की नियुक्ति को लेकर अशोक तंवर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सदस्य सुश्री शैलजा, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला इत्यादि को कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी के इस सिपाही के सभी कांग्रेसी दिग्गजों से मधुर संबंध है। जिला सिरसा के प्रमुख कांग्रेसी दिग्गज नवीन केडिया, कुलदीप गदराना, डॉ. केवी सिंह, लादू राम पुनिया, नवरतन बांसल, डॉ. आर एस अग्रिहोत्री इत्यादि भी भूपेश मेहता की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहते है कि हाईकमान जिसे चाहे जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंप दें, मगर जिलाध्यक्ष बनाया जाना पार्टी के हित के लिए जरूरी है।
Home > PoliticalNews > हरियाणा कांग्रेस जल्द ही बनाएगी जिलाध्यक्ष, भूपेश मेहता की खुल सकती है लॉटरी
हरियाणा कांग्रेस जल्द ही बनाएगी जिलाध्यक्ष, भूपेश मेहता की खुल सकती है लॉटरी
By Pressvarta • 7:37:00 PM • PoliticalNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment