सिरसा(प्रैसवार्ता)। प्रमुख मोबाइल कंपनी एप्पल के नाम से नकली मोबाइल व पाट्र्स बेचने के मामले में शहर थाना सिरसा पुलिस ने शहर के तीन मोबाइल शॉप संचालकों को काबू कर उनके खिलाफ विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार एप्पल कंपनी के अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि सिरसा में एप्पल ब्रांड के नकली मोबाइल व पाट्र्स बेचे जा रहे है। सूचना के आधार पर एप्पल कंपनी की ओर से चंडीगढ़ प्रतिनिधि रमेश दत्त ने सिरसा में चंडीगढ़ पुलिस के साथ दबिश दी। चंडीगढ़ पुलिस व शहर थाना पुलिस ने सदर बाजार स्थित सत्यम मोबाइल, पुराना सिविल अस्पताल रोड़ पर स्थित गणपति मोबाइल व गोयल मोबाइल पर औचक छापेमारी की। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी राम सिंह बिश्रोई ने बताया कि सत्यम मोबाइल शॉप से 9 बैटरी पीस, 4 पैड कवर पीस, 44 टैंपर ग्लास, 150 फोन कवर बरामद किए है। गोयल मोबाइल से 305 बैक कवर, 36 टच बटन, 4 पैड कवर, 169 चार्जर, 76 टैंपर ग्लास, 22 अडॉप्टर बरामद किए है जबकि गणपति मोबाइल से 15 बैटरी, 205 टैंपर ग्लास, 35 फोन कवर, 11 एमपी3 बरामद किए है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि कॉपीराइट एक्ट की धारा 63, 65 व ट्रेड मार्क अधिनियम की धारा 103, 104 के तहत थाना शहर सिरसा में सत्यम मोबाइल संचालक अमित, गणपति मोबाइल के संचालक प्रवीन व गोयल मोबाइल के संचालक सुरेश को काबू कर लिया है।
Home > LatestNews > एप्पल कंपनी के नाम पर लोगों से ठगी करने के मामले में सिरसा के तीन मोबाइल संचालक काबू
एप्पल कंपनी के नाम पर लोगों से ठगी करने के मामले में सिरसा के तीन मोबाइल संचालक काबू
By Pressvarta • 3:01:00 PM • CrimeNews LatestNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment