Headlines

Restaurants

Fashion

बेस्ट एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता को मिला स्टेट के बेस्ट एसपी का भी अवार्ड

सिरसा(प्रैसवार्ता)। राष्ट्रपति पुलिस पदक हासिल कर चुके एसपी सिरसा सतेंद्र कुमार को प्रदेश के बेस्ट एसपी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। आमजन के लिए दोस्त और अपराधियों के लिए खौफ बने पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता को यह अवार्ड पंचकूला में आयोजित पुलिस अधिकारियों की एक बैठक में डीजीपी एनआईए शरद कुमार व डीजीपी हरियाणा डॉ. के.पी सिंह ने दिया है। पुलिस डिपार्टमैंट में कभी ईमान से समझौता न करने वाले पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता हिसार, फतेहाबाद, भिवानी व गुरुग्राम में अपनी पुलिस सेवाएं दे चुके है। सतेंद्र कुमार गुप्ता सिरसा में करीब पांच साल पूर्व भी करीब डेढ़ साल तक एसपी रहे और वर्तमान में एक साल से सिरसा में ही बतौर एसपी नियुक्त है। एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता की खासियत यह है कि वे किसी भी फरियादी की शिकायत को नजर अंदाज नहीं करते। मामला चाहें कोई भी हो, सूचना मिलने पर अपने स्तर पर भी तहकीकात करते है, ताकि किसी के साथ कुछ गलत न हो जाए। एसपी ने पुन: सिरसा में एसपी का कार्यभार संभालने के बाद अपराध व अपराधियों पर विशेष अभियान चलाकर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डाला। हाल ही में हुए पंचायती चुनाव व नगर परिषद के चुनाव को शांतिपूवर्क ढंग से संपन्न करवाने में एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता की अहम् भूमिका रही है।

व्हाट्सएप्प पर लगा बधाईयों का तांता
व्हाट्सएप्प पर हिसार रेंज के आईजी ओपी सिंह की ओर से बनाए गए मीडिया सैंटर नाम के ग्रूप में भी एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस बात से आज कोई भी अछूता नहीं है कि एसपी साहब व्हाट्सएप्प पर स्वयं ऑनलाइन रहते है, इसलिए जब एसपी को मिले इस अवार्ड की चर्चा मीडिया सैंटर में शुरू हुई, तो बधाई देने वालों का तांता लग गया। खास बात यह रही कि एसपी ने भी इस बधाईयों को स्वीकार करते हुए सभी का शुक्रगुजार किया।

हर फरियादी की सुनवाई हो, यही मेरी प्राथमिकता
इस सिलसिले में पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता कहते है कि पुलिस के पास फरियाद लेकर आने वालों की सुनवाई हो और उन्हें न्याय मिलें, यह उनकी पहली प्राथमिकता है। पुलिस आम आदमी की दोस्त और अपराधियों के लिए भय का प्रतीक होती है। इसलिए पुलिस कर्मियों को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए और आम आदमी के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार किया जाना चाहिए।


Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes