सिरसा(प्रैसवार्ता)। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख एवं अभिनेता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम अपनी चौथी फिल्म हिंद का नापाक को जवाब के जरिए इंसानियत का संदेश देंगे। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार हकीकत एंटरटैनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां की यह चौथी फिल्म सर्जिकल स्ट्राईक पर है। फिल्म का निर्देशन संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां व उनकी पुत्री हन्नीप्रीत इन्सां ने किया है। हाल ही में लांच हुए इस फिल्म के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर एक अलग पहचान कायम की है और संभावना जताई जा रही है कि फिल्म का ट्रेलर भी इस महीने लांच हो सकता है। बता दें कि इस फिल्म में भारतीय सैनिकों पर उरी में हुए आतंकवादी हमले को दर्शाया गया है। इसमें यह भी दिखाया गया है कि भारतीयों सैनिको ने इस आतंकवादी हमले का किस तरह बदला लिया। इस फिल्म द्वारा उन लोगो को भी जवाब मिलेगा, जिन्होंने भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जीकल स्ट्राइक की सच्चाई पर सवाल खड़े किए हैं । यह सैनिक जो हमारी सुरक्षा के लिए अपना घर परिवार छोड़कर अपनी जान पर खेलते हुए हमारी जान की की रक्षा करते है इनकी मंशा पर सवाल खड़ा करना एक भद्दी सोच है। फिल्म की शूटिंग अधिकतर हिमाचल, राजस्थान, केरला व सिक्किम की हसीन वादियों में की गयी है। संतोष डंडियाल ने डीओपी की जिम्मेवारी निभाई है। संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने इस फिल्म में टॉप हाईटेक एजेंट का रोल अदा किया है। इस फिल्म में युद्ध के लिए प्रयोग किए जाने वाली हाईटेक गुर्रिला पद्दति भी दर्शाई गयी है। यह फिल्म हर तरीके से युद्ध में शहादत प्राप्त भारतीय सैनिको को श्रद्धांजलि है।
Home > NationalNews > संत डॉ. गुरमीत की चौथी फिल्म: आतंक के खिलाफ ऐलाने जंग
संत डॉ. गुरमीत की चौथी फिल्म: आतंक के खिलाफ ऐलाने जंग
By Pressvarta • 2:35:00 PM • LatestNews NationalNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment