Headlines

Restaurants

Fashion

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा हुड्डा समर्थकों को तव्वजों देने की हुई शुरूआत

सिरसा(प्रैसवार्ता)। पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को दिखाए गए राजनीतिक आईने ने शीर्ष नेतृत्व की सोच में बदलाव ला दिया है और इसी के साथ ही भूपेंद्र हुड्डा समर्थकों को तव्वजों देनी शुरू कर दी है। सिरसा जिला महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रीना बिरट को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिल्ली के करोलबाग का आब्र्जवर नियुक्त किए जाने से संकेत मिलता है कि हरियाणवी कांग्रेस में भूपेंद्र हुड्डा समर्थकों के अच्छे दिनों की शुरूआत हो चुकी है। इससे पूर्व किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ की हड्डी कही जाने वाली युवा वर्ग की फौज में अपना प्रभावशाली शक्ति प्रदर्शन भूपेंद्र हुड्डा दर्शा चुके है। मौजूदा कांग्रेस प्रधान अशोक तंवर से राजनीतिक मतभेदों की बदौलत भूपेंद्र हुड्डा की हरियाणा में समांतर कांग्रेस चल रही है, जोकि वास्तविक कांग्रेस से कहीं ज्यादा भारी कही जा सकती है। सूत्रों के अनुसार फरवरी मास में अशोक तंवर की प्रधानगी का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है और ऐसी तस्वीर नजर आ रही है कि भूपेंद्र हुड्डा के किसी समर्थक के सिर पर ही प्रधानगी का ताज सजेगा, जोकि न सिर्फ हरियाणवी कांग्रेस के लिए उपयोगी साबित होगा, बल्कि भूपेंद्र हुड्डा के विरोधियों की उम्मीदों पर ग्रहण बनकर उभरेगा। रीना बिरट को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई तव्वजों को राजनीतिक क्षेत्रों में भूपेंद्र हुड्डा के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes