Headlines

Restaurants

Fashion

एक्शन मोड़ में आई सिरसा की ट्रैफिक थाना पुलिस

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जिला की ट्रैफिक थाना पुलिस ने एक्शन मोड़ में आते हुए गुरुवार को ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों को सबक सिखाया। दरअसल में अधिकतर लोग दुपहिया वाहन चलाते समय हैलमेट पहनने की जहमत नहीं उठाते। ऐसे में कई बार सड़क हादसे भी हो जाते है। ऐसे में ट्रैफिक थाना पुलिस ने एक्शन मोड़ में आते हुए गुरुवार को वाहन चालकों को सबक सिखाया। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार ट्रैफिक थाना पुलिस ने शहर के लालबत्ती चौक ifपर दुपहिया वाहन चालकों का हैलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बिना हैलमेट वाले दुपहिया वाहन चालकों से हैलमेट मंगवाकर उन्हें पहनाए गए और हिदायत दी गई कि अपने सुरक्षित सफर के लिए दुपहिया वाहन चालक हैलमेट अवश्य पहने।

भय से नहीं, मन से अपनाए यातायात नियम
यातायात नियमों को लेकर ट्रैफिक थाना एस.एच.ओ सब इंसपैक्टर अनिल कुमार कहते है कि यातायात नियमों को चालान या किसी अन्य भय से नहीं, बल्कि मन से अपनाए। जिला पुलिस की ओर से सुरक्षित सफर के लिए चलाए जा रहे अभियान में बढ़चढ़ कर सहयोग करें, ताकि इस अभियान को पूरी तरफ से सफल बनाया जा सके। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes