Headlines

Restaurants

Fashion

लाइफ टाईम अचीवमैंट अवार्ड से सम्मानित हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गुलाब सिंह

सिरसा(प्रैसवार्ता)। सिरसा के आई.एम.ए हाऊस में आई.एम.ए व पी.पी.ए की संयुक्त जरनल बॉडी बैठक का आयोजन किया गया जिसमे शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गुलाब सिंह को लाइफ टाईम अचीवमैंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ. गुलाब को यह अवार्ड उन्हें चिकित्सा क्षेत्र के साथ-साथ खेल व समाजसेवा क्षेत्र में योगदान देने के लिए दिया गया है। इस अवसर पर पी.पी.ए के महासचिव डॉ. पंकज गर्ग ने डॉ. गुलाब के सम्मान में कहा कि डॉ. गुलाब एक छोटे से गांव में छोटे से स्कूल में पढ़कर अपनी मेहनत के जरिए इस मुकाम पर पहुँचे है, जिससे चिकित्सा क्षेत्र खुद पर गर्व महसूस करता है। डॉ. गुलाब ने शिक्षा क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर उनके डिग्रियां हासिल की और उसके बाद सरकारी नौकरी की। पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के निजी चिकित्सक रहने के साथ साथ डॉ.गुलाब ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी व दूसरे पूर्व प्रधानमंत्रियों को भी अपनी चिकित्सक सेवाएं दी। डॉ. गुलाब ने इस सम्मान के लिए आईएमए व पीपीए का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि चिकित्सकों को आम समाज से ऊपर उठकर काम करना चाहिए, ताकि वह सामाजिक कार्यों के साथ साथ गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा भी कर सके।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes