Headlines

Restaurants

Fashion

मैं नहीं साध संगत लेती है राजनीतिक फैसला: संत डॉ. गुरमीत राम रहीम इन्सां

सिरसा(प्रैसवार्ता)। डेरा सच्चा सौदा में आकर राजनीतिक पार्टियों के लोग मतदाताओं के बीच में जाकर डेरा सच्चा सौदा का समर्थन मिलने का दावा कर अक्सर जनता को गुमराह करने का प्रयास करते है। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत फैसला करती है कि किसी राजनैतिक पार्टी व नेता को समर्थन दिया जाए, जो उनकी अपेक्षाओंं पर खरा उतरे और समाजहित के कार्य करें। डेरा सच्चा सौदा के सचखंड हाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में जब डेरा प्रमुख संत डॉ. गुरमीत राम रहीम इन्सां ने किसी पार्टी को समर्थन न देने की बात कही, तो सारा पंडाल तालियों से गूंज उठा। डेरा प्रमुख ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मैं किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करता। इस संबंध में जो निर्णय लेना होता है, उस इलाके की साध-संगत लेती है। डेरा प्रमुख के इस बयान से डेरा का आशीर्वाद या समर्थन का ख्वाब देखने वालों की चाह पर पूरी तरह विराम लग गया है। डेरा प्रमुख ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत है, लेकिन वह किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं करते, क्योंकि उनका पूरा जीवन मानव सेवा को समर्पित है। इस दौरान उन्होंने चौथी फिल्म 'हिंद का नापाक को जवाबÓ का मोशन पोस्टर रिलीज किया। अपनी फिल्म के बारे में बोलते हुए डेरा प्रमुख संत डॉ. गुरमीत ने कहा कि यह फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। इस फिल्म में देश प्रेम झलकता है। आज हमें हर रोज देश की सीमाओं पर हमारे वीर-जवानों के शहीद होने की खबरें मिलती हैं। ऐसी खबरें सुनकर हर भारतीय के दिल में जो उबाल उठता है, कुछ कर गुजरने की बात आती है। इस फिल्म में ऐसा ही कुछ करके दिखाया गया है। प्राचीन समय में राजपूत-मराठा लोगों द्वारा जिस तरह से छापेमार युद्ध किए जाते थे, दुश्मन को घर में जाकर मात दी जाती थी, उसी पर आधारित इस फिल्म में सर्जिकल स्ट्राइक को दर्शाया गया है। 

डेरा सच्चा सौदा ने जारी किया हैल्पलाईन नंबर
सचखंड हाल में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा का हैल्पलाईन नंबर 1800-180-2515 जारी किया। किसी मुसीबत में सहायता के लिए इस नंबर पर कॉल की जा सकती है, जिसके बाद डेरा सच्चा सौदा के सेवादार तुरंत मौके पर पहुंच कर नि:शुल्क सहायता उपलब्ध करवाएंगे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes