Headlines

Restaurants

Fashion

ऐसे मिला संत डॉ. गुरमीत को 'हिन्द का नापाक को जवाब' फिल्म बनाने का आईडिया

सिरसा(प्रैसवार्ता)। अगर मन में समाज के लिए कुछ करने का सच्चा भाव हो, तो आप किसी भी माध्यम से इस पवित्र भावना को साकार रूप दे सकते है। कुछ ऐसा ही 'संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां' कर रहे है। संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां का यह मानना है कि लोगों में सच्चाई की अलख जगाने के लिए जो भी रास्ता चुना जाए, सही है। लोगों का बुराई त्याग कर अच्छाई की ओर आना ही मायने रखता है। इसी के चलते संत डॉ. गुरमीत अब तक तीन फिल्मों में मानवता का संदेश दे चुके है और चौथी फिल्म  'हिन्द का नापाक को जवाब' इन दिनों  हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल सहित देश के विभिन्न राज्यों के 3000 के करीब मल्टीपलैक्सों और सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। "प्रैसवार्ता" को मिली जानकारी के अनुसार यह फिल्म पहले दिन 15.10 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 15.25 करोड़ व तीसरे दिन रविवार को 19.85 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। यानि कि तीन दिनों में 50.20 करोड़ रुपये की कमाई। संत डॉ. गुरमीत की इस फिल्म ने फिल्म जगत में अपनी धाक जमा दी है।

कहाँ से आया विचार:-
डेरा सच्चा सौदा से जुड़े प्रेमी व आमजन के जहन में एक सवाल अवश्य रहा होगा कि संत डॉ. गुरमीत राम रहीम इन्सां के दिमाग में इस तरह की फिल्म बनाने का ख्याल कहां से आया होगा। चूंकि यह फिल्म देशभक्ति से ओत-प्रोत है और भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राईक पर आधारित है। "प्रैसवार्ता" पाठकों को यह बताना चाहती है कि संत डॉ. गुरमीत को यह विचार पत्रकारों के पूछे गए एक सवाल से आया था।

क्या है इस फिल्म की थीम:-
फिल्म की थीम सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। इस फिल्म में संत डॉ. गुरमीत राम रहीम इन्सां शेर-ए-हिंद बनकर पाकिस्तान में जाते है और उड़ी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत का बदला लेते है। इसी के साथ यह संदेश देते है कि सच्चाई के रास्ते पर चलना ही मानवता है।

बॉक्सर बिजेंद्र सिंह ने दी बधाई
बॉक्सर बिजेन्द्र सिंह ने भी अपने ट्वीटर एकाउंट पर ट्वीट कर संत डॉ. गुरमीत राम रहीम इन्सां को फिल्म की सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह हमारे जवान देश की सीमाओं पर अपना फर्ज निभा रहे हैं। पूज्य गुरु जी ने इस फिल्म के माध्यम से भारतीय सेना का गौरव बढ़ाया है।

सोमवार के शो रहे हाऊसफूल
सिने प्रेमियों को फिल्म खूब भा रही है, जिसके कारण मात्र तीन दिन में फिल्म ने 50.20 करोड़ की कमाई की है। सोमवार को भी फिल्म के सभी शो हाऊसफुल रहे। फिल्म को देखने वालों में क्या बूढ़े, क्या जवान, क्या महिलाएं, क्या बच्चे हर वर्ग में उत्साह बरकरार है। खासकर युवा वर्ग इस फिल्म से काफी प्रभावित हुआ है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes