Headlines

Restaurants

Fashion

रेखा शर्मा: जो अब इतिहास के पन्नों में

सिरसा(प्रैसवार्ता)। सृष्टि के नियमानुसार भले ही रेखा शर्मा (41) हमारे बीच नहीं है, मगर उनकी यादें सदैव तरोताजा रहेंगी। शीतल स्वभाव, धार्मिक सोच की मालिक रेखा शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होशियारी लाल शर्मा की पुत्रवधु तथा युवा कांग्रेसी नेता राजकुमार शर्मा की पत्नी थी, जो लंबे समय तक बीमारी से जंग करते हुए हार गई थी। रेखा शर्मा के ससुराल पक्ष की ओर से उसकी स्मृति को बनाए रखने के लिए श्रीमति रेखा शर्मा मैमोरियल ट्रस्ट का गठन किया है, जो समय-समय पर सामाजिक व मानवता हित के कार्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाता रहेगा। ट्रस्ट की ओर से 23 मार्च को श्री बंसीवट मंदिर परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, कृत्रिम अंग वितरण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें फोर्टिस अस्पताल मोहाली के वरिष्ठ चिकित्सक थायरैड, कैंसर, शूगर, आँखों व रीढ़ की हड्डी इत्यादि रोगों की जांच करेंगे। रेखा शर्मा की सोचानुसार ही श्रीमति रेखा शर्मा मैमोरियल ट्रस्ट में समाज व मानवता की सेवा करके एक विशेष पहचान बनाएगा,ऐसी उम्मीद की जानी चाहिए। समाज, मानवता की सेवा में सदैव रही रेखा शर्मा को सलाम, जो अब इतिहास के पन्नो में है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes