Headlines

Restaurants

Fashion

भाजपा युवा मोर्चा नगर कार्यकारिणी की हुई बैठक

बैठक करते भाजयुमो पदाधिकारी।
सिरसा(प्रैसवार्ता)। भाजपा युवा मोर्चा की नगर द्वितीय कार्यकारिणी की एक बैठक हिसार रोड़ स्थित एक निजी होटल में हुई, जिसमें आगामी रूपरेखा तैयार की गई। कार्यकारिणी गठन के बाद पहली बार हुई इस बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के नगर सिरसा अध्यक्ष कर्ण दुग्गल ने कहा कि पार्टी के प्रचार-प्रसार में कार्यकर्ताओं की अहम् भूमिका होती है। पार्टी में कार्यकर्ताओं की कभी अनदेखी नहीं हुई और विशेष तौर पर युवाओं को देश का स्वर्णिम भविष्य समझते हुए पार्टी नेतृत्व ने युवाओं को दायित्व सौंपे है। नगराध्यक्ष ने कहा कि मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव, उपाध्यक्ष अमन चौपड़ा व जिलाध्यक्ष सुनील बामनिया ने एक बूथ दस यूथ की मुहिम को सफल बनाने का दायित्व मोर्चा कार्यकर्ताओं को सौंपा है, उस पर भी कार्यकर्ताओं को खरा उतरकर पार्टी के प्रति अपनी लग्र व निष्ठा का परिचय देना होगा। मौजूद सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार सांझे किए और इस संबंध में विशेष रूपरेखा तैयार की। इस मौके पर नगर महामंत्री सनप्रीत सोढ़ी व रमन शर्मा, उपाध्यक्ष अमित गोदारा, रणवीर बांगड़वा, मलकीत सिंह व विशाल कंबोज, सचिव बलवंत शैली, दीपक भाटीवाल, दीपक सेतिया, अमन मल्हौत्रा, प्रदीप शर्मा, सुनील सिंगला, मीडिया प्रभारी आकाश बांसल, सह मीडिया प्रभारी पंकज भगवाडिय़ा, संदीप सैनी, कोषाध्यक्ष राजकुमार मैहता, प्रचार सचिव मनीष छाबड़ा इत्यादि मौजूद रहे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes