Headlines

Restaurants

Fashion

अब कॉमेडी के जरिए समाज को बदलेंगे संत डॉ. गुरमीत

संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां
सिरसा(प्रैसवार्ता)। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने कहा कि उनके जीवन का एक मात्र उद्देश्य इस समाज को सुधारना है। इसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार है। फिल्मों के जरिए युवा पीढि़ में बदलाव आ रहा है और इसके जरिए भारी संख्या में लोगों ने नशे से तौबा की है। संत डॉ. गुरमीत मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा में अपनी आने वाली फिल्म  'जट्टू इंजीनियरÓ के शुभ  शुभ मुर्हुत पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार संत डॉ. गुरमीत राम रहीम इन्सां ने इस शुभ मुर्हुत में एंट्री की। 8 गरीब परिवारों को न केवल राशन वितरित किया, बल्कि मिट्टी के दीये जलाए, नारियल फोड़ा और फिल्म के स्लोग्न अंकित गुब्बारे हवा में छोड़े। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जट्टू इंजीनियर एक कॉमेडी फिल्म है तथा इसकी कहानी एक ऐसे गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है जो कि काफी पिछड़ा है। वहां स्कूल तो है लेकिन अध्यापक नहीं। इस गांव के बाशिंदे आलसी होने के साथ-साथ नशेड़ी भी हैं। फिल्म के मुख्य हीरो डॉ. एमएसजी एक जट्टू इंजीनियर जो कि एक राजपुत टीचर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में दिखाया जाएगा कि वे किस तरह से इस गांव के स्कूल में आकर ग्रामीणों को सुधारते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फिल्म की कुछ स्टोरी रियल है, उस पर ही पूरा ताना-बनाना बुना गया है। स्वच्छ कॉमेडी के साथ-साथ यह फिल्म पूर्व की फिल्मों की भांति ही समाज को अनेक संदेश भी देगी। इस फिल्म में दो से तीन गाने होंगे। फिल्म की शूटिंग 20-30 दिन के अंदर पूरी कर ली जाएगी। अधिकतर शूटिंग सिरसा तो कुछ दृश्य बाहर भी फिल्माए जाएंगे। फिल्म में हिंदी, पंजाबी, मारवाड़ी व यूपी की भाषा का इस्तेमाल भी किया जाएगा।   

Share this:

1 comment :

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes