Headlines

Restaurants

Fashion

हरियाणा के इस गांव में ठंडा करके पीना पड़ता है पानी

जींद(प्रैसवार्ता)। हरियाणा के जिला जींद के ग्राम मोरखी में ग्रामीणों को गर्मी, सर्दी में पेयजल सप्लाई में गर्म पानी मिलता है। दस हजार को आबादी वाले इस ग्राम के लोगों को पानी पीने से पहले ठंडा करना पड़ता है। गर्मी के मौसम में इस पानी से स्नान करना तो दूर, हाथ ड़ालने में भी कठिनाई होती है। सर्दी के मौसम में पानी गर्म नहीं करना पड़ता। इस पानी की टी.डी.एस मात्रा पांच सौ एम.जी प्रति लीटर आंकी गई है। पिछले दो वर्ष से मोरखी ग्राम के लोग इस पानी का सेवन कर रहे है और किसी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की दलील है कि कम गहराई पर पीने योग्य पानी न मिलने के कारण ट्यूबवैल लगाना पड़ता है। चिकित्सकों के अनुसार ग्राम मोरखी के इस ट्यूबवैल से निकलने वाले गर्म पानी का स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़ता। बशर्त है कि उस पानी में सल्फर की मात्रा ज्यादा न हो।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes