Headlines

Restaurants

Fashion

उपमंडल अभियंता सतीश मेहता की जांच शुरू

चंडीगढ़(प्रैसवार्ता)। हरियाणा सरकार ने विवादित कार्यप्रणाली व सरकारी नियमों को दर किनार करने वाले पंचायती राज मंडल सिरसा के उपमंडल अभियंता सतीश मेहता की जांच के आदेश दिए है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार जांच मुख्यमंत्री के उडऩ दस्ते को सौंपी गई है। विवादित उपमंडल अभियंता सतीश मेहता पर कई गंभीर आरोप है, जिनमें से एक यह भी कि है कि वह पंचायत के विकास कार्य के लिए आवश्यक सामग्री अपने भाई के नाम की एक फर्म से खरीदने का दवाब बनाता है, जबकि उक्त फर्म पहले ही फर्जीवाडे के लिए विजीलेंस जांच के दायरे में है। करीब एक दशक पूर्व इस उपमंडल अभियंता का शिकायत उपरांत तबादला भिवानी जिला में कर दिया गया था, मगर इस उपमंडल अभियंता ने सरकारी नियमों की खिल्ली उड़ाते हुए प्रतिदिन रेलगाड़ी द्वारा सिरसा में आना-जाना बनाए रखा, जोकि एक अपराधिक मामला है। केवल इतना ही नहीं, इस उपमंडल अभियंता के पैतृक गांव खुईयां मलकाना के निवासी सुरेश कुमार ने मेहता पर पंचायती फंड में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की हुई है। सुरेश कुमार की शिकायतानुसार ग्राम खुईयांमलकाना के खेतों में करीब दो वर्ष पहले खाला रिपेयर कार्य के लिए पंचायती राज विभराग की ओर से बगैर सिंचाई विभाग की अनुमति के लाखों रुपए खर्च किए गए, जिसका सीधा लाभ उपमंडल अभियंता के परिवार की कृषि भूमि को मिला। सुरेश के अनुसार तीन ग्रामों के किसानों के लिए सिंचाई वाले मोधा नंबर 372000 बीआरएमबी का अब निर्माण शुरू सिंचाई विभाग द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने पंचायती फंड का दुरपयोग करने वाले इस उपमंडल अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes