Headlines

Restaurants

Fashion

कैप्टन अमरेंद्र की तर्ज पर हरियाणवी कांग्रेस की बनेगी नई तस्वीर

CONGRESS
सिरसा(प्रैसवार्ता)। पंजाब विधानसभा के चुनाव परिणामों को मध्य नजर रखते हुए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व हरियाणवी कांग्रेस की कमान पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सौंपने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की तर्ज पर हरियाणा में कांग्रेस में सत्ता लाने पर भूपेंद्र हुड्डा को ही सक्षम माना जा रहा है, जिसके साथ मौजूदा कांग्रेसी सांसद, विधायक व दिग्गजों की लंबी फौज है, जो प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर बदलने में सक्षम कही जा सकती है। पंजाब का फार्मूला हरियाणा में भी लागू होने के आसार नजर आने लगे है। वैसे भी हरियाणवी कांग्रेस जंग से परेशान कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर तथा कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी से ज्यादा प्रसन्न नहीं है, क्योंकि इनके भूपेंद्र हुड्डा से राजनीतिक मतभेद कांग्रेसी जनाधार में निरंतर कम कर रहे है। भूपेंद्र हुड्डा समर्थक कांग्रेसी विधायकों के नेतृत्व परिवर्तन की सार्वजनिक मांग को समय की जरूरत समझते हुए कांग्रेसी शीर्ष नेतृत्व के पास नेतृत्व परिवर्तन के अतिरिक्त कोई चारा भी नजर नहीं आता। उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड में कांग्रेस को लगे राजनीतिक झटके से कांग्रेस हाईकमान को कैप्टन अमरेंद्र सिंह फार्मूला ही फायदे का सौदा नजर आने लगा है, जिस पर किसी भी समय अमलीजामा पहनाया जा सकता है। चर्चा है कि कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व हरियाणवी कांग्रेस में रद्दोबदल की पटकथा तैयार कर चुका है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes