Headlines

Restaurants

Fashion

डॉ. निलोफर की धुंआधार राजनीतिक बैंटिंग से बदली वार्ड 87 की तस्वीर

नई दिल्ली(प्रैसवार्ता)। नगर निगम दिल्ली के वार्ड नंबर 87 से स्वराज इंडिया के प्रत्याशी के रूप में अपनी चुनावी भाग्य अजमा रही डॉ. निलोफर की धुंआधार राजनीतिक बैटिंग से वार्ड की राजनीतिक तस्वीर बदलती नजर आने लगी है, जिसमें डॉ. निलोफर का पलड़ा भारी दिखाई देता है। आम आदमी पार्टी के चाणक्य रहे प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव की स्वराज इंडिया के बैनर तले तीनों नगर निगमों में प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, जो आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बने हुए है। स्वराज इंडिया की फौज ने पूरी दिल्ली में अपनी राजनीतिक गतिविधियों में तीव्रता लाते हुए सक्रियता बढ़ाते हुए मतदाताओं से संपर्क अभियान युद्ध स्तर पर शुरू किया हुआ है। वार्ड 87 के मतदाताओं की सोच मुताबिक डॉ. निलोफर एक शिक्षित महिला है और वार्ड की समस्याओं से न केवल परिचित है, बल्कि उनके समाधान करवाने में भी सक्षम है। परिश्रमी, स्वच्छ छवि की मालिक डॉ. निलोफर से उम्मीदें रखते हुए वार्डवासी उन्हें वार्ड की सेवा का मौका देने का मन बना रहे है, ऐसा दिखाई दे रहा है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes